
हमें दूध दही घी खाना है,
भारत को स्वस्थ बनाना है।
दूध नहीं ये अमृत है,
नित इसको हमें पी जाना है।
पोषक तत्वों की खान है ये,
हमें जन जन को समझाना है।
ना करना कोई बहाना है,
भारत को को स्वस्थ बनाना है।
हमें दूध…………..
चाहे खीर बनाओ या रबड़ी,
चाहे लड्डू बनाओ या बर्फी।
कई रूप में इसे आजमाना है,
बस दूध हमें पी जाना है।
ये अनमोल खजाना है,
भारत को स्वस्थ बनाना है।
हमें दूध…………..
हमें दूध शुद्ध अपनाना है,
घर जाँच परख ले आना है।
रोजगार देश का बढ़ाना है,
हमें दूध मलाई खाना है।
ना दूध से दूरी बनाना है,
भारत को स्वस्थ बनाना है।
हमें दूध…………
स्वरचित
सपना (सo अo)
जनपद-औरैया