
सरकार भरोसे कब होगी
निर्मल पावन माँ गंगा
आमजन जब संकल्प लेगा
तब प्रदूषण मुक्त होगी माँ गंगा
हर की पौड़ी पर लाखो श्रद्धालु
महाकुंभ की डुबकी लगाएंगे
स्वच्छ अगर नही हो पाई गंगा
श्रद्धालु पाप कैसे धुल पाएंगे
गंगाजल की शुद्धता बनाने में
हमें ही भागीदारी निभानी होगी
माँ गंगा प्रदूषित न होने पाए
ऐसी अलख हमें जगानी होगी।
#श्रीगोपाल नारसन

