वायु सेना

नमन करें वायु सेना को,
हृदय से हम सब नमन करें।

   सलाम करें उनके जज्बे को,
   उनकी राष्ट्रभक्ति को नमन करें।
   भारत माता की रक्षा को जो,
    एक अपना  दिन  रैन  करें।

नमन करें वायु सेना को,
हृदय से हम सब नमन करें।

      हो सवार विमानों में,
      आसमान की सैर करें।
      चीर के सीना मेघों का ,
      पवन से बातें चार करें।

नमन करें वायु सेना को,
हृदय से हम सब नमन करें।

        राफेल लड़ाकू विमानों से,
        दुश्मन के इरादे चकनाचूर करें।
        सारी दुनियां में अपने दम पर,
        भारत मां का रोशन नाम करें।

नमन करें वायु सेना को,
हृदय से हम सब नमन करें।

       आंखों में क्रोध की ज्वाला दहके,
       पाक, चीन को परास्त करें।
       देशवासियों की सुरक्षा को,
       तन मन धन सब कुर्बान करें।

नमन करें वायु सेना को,
हृदय से हम सब नमन करें।

      जब अा जाए देश पे संकट,
      फिर ना अपनी परवाह करें।
      दुश्मन की आंख में आंख मिलाकर,
      उनका जीना दुश्वार करें........

नमन करें वायु सेना को,
हृदय से हम सब नमन करें।

       देश के वीर जवानों पर,
       हम सब दिल से नाज करें।
       जुग जुग जियो मां के सपूतों,
       प्रभु से विनती यही हरबार करें।

नमन करें वायु सेना को,
हृदय से हम सब नमन करें।


रचना
सपना( स० अ०)
जनपद औरैया

matruadmin

Next Post

नई शिक्षा नीति और राजभाषा संवर्धन

Thu Oct 8 , 2020
.. विचारों, वक्तव्यों, घोषणाओं तथा नियमों से हम स्वयं को हिंदी के जितने करीब महसूस करते हैं,उतना हम हैं नहीं। वास्तव में हम उससे दूर होते जा रहे हैं। वरना आज हिंदी या राजभाषा के विमर्श के लिए यूं सैकड़ों आयोजन करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती । कभी अंग्रेजी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।