पाकिस्तान में शिया समुदाय का भविष्य संकट में

0 0
Read Time10 Minute, 34 Second

पाकिस्तान जो कि इस्लामी विचारधारा के कारण हिन्दूस्तान से अलग होकर एक पृथक इस्लामिक देश बना मोहम्मद जिन्ना ने पाकिस्तान में मुसलमानों को सुरक्षित रहने का वादा किया था, जिन्ना स्वयं शिया मुस्लिम थे, फिर भी आज पाकिस्तान में शिया सुरक्षित नही। अंग्रेजों के छल और जिन्ना के विश्वासघात के कारण भारत का यह बंटवारा मजहब के आधार पर हुआ किंतु फिर भी हिन्दूस्तान से जाने के लिए किसी को बाध्य नहीं किया गया। हिन्दूस्तान एक लोकतांत्रिक देश बना और पाकिस्तान मजहबी आधार पर इस्लामिक देश। आज जिन्ना के उस इस्लामिक देश में मुसलमानों का नरसंहार निरंतर जारी है। ना वहां हिंदू संगठन है ना संघ ही है और ना ही हिंदू समाज ताकतवर है अपितु अल्पसंख्यक होने के कारण नारकीय जीवन जीने को विवश है। तो फिर वह कौन लोग हैं जो पाकिस्तान में निरंतर शिया मुसलमानों का नरसंहार कर रहे हैं ? गत सप्ताह में पाकिस्तान में कई शिया विरोधी रैलियां हुई जिसमें कराची की रैली प्रमुख है जिसमें 10000 से अधिक सुन्नी मुसलमानों ने एकजुट होकर शिया मुसलमानों के बहिष्कार और उन्हें पाकिस्तान से समाप्त कर देने के नारे लगाए । यह कोई आश्चर्य करने वाली बात नहीं है बल्कि पाकिस्तान के जन्म से ही शिया मुसलमानों पर अत्याचार बढ़ते रहे विगत 5 वर्षों में इन अत्याचारों में वृद्धि हुई इसका कारण इमरान सरकार का सुन्नी उग्रवादियों के प्रति नरम रवैया कहा जा सकता है। पाकिस्तान में सुन्नी मुसलमान 80% और शिया मुसलमान लगभग 20% की संख्या के अनुपात में यह बड़ा अंतर शियाओं पर अत्याचार का एक बड़ा कारण है इसके पीछे पाकिस्तान के सऊदी अरब सरकार से संबंधों को भी आधार माना जा रहा है इसके कारण शियाओं पर होते अत्याचार पर पाकिस्तान सरकार मौन है। वैसे तो सुन्नी मुल्क सऊदी अरब व शिया मुल्क ईरान दोनों ही पाकिस्तान के करीबी रहे हैं फिर भी शियाओं पर बढ़ते अत्याचारों के संबन्ध में इमरान की पाक सरकार कुछ सख्त कदम नही ले सकी। अब यह चिंगारी भीषण आग बन चुकी है पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात है, बीते सितंबर शियाओं के विरुद्ध हुई रैलियों में खुले रूप में उनके बहिष्कार और प्रतिबंधों के नारे लगाए गए। सिपाह ए साहाब नामक संगठन के आह्वान पर कराची के हजारों सुन्नी मुसलमानों ने रैली निकाल कर शियाओं के विरुद्ध बहुत जहर उगला। शियाओं को काफ़िर और गैर इस्लामिक तक बताने से नही चुके। जबकि सुन्नी व शिया दोनों ही मोहम्मद को अपना पैगंबर मानते है, दोनों ही इस्लाम व कुरान को मानते है, परन्तु मोहम्मद के बाद के कुछ पैग़ंबरों के लिए शियाओं की सहमति नही है, इसी अंतर के कारण इनका आपसी विवाद भी है। जहां भारत पाकिस्तान बांग्लादेश में रहने वाले शिया मुहर्रम पर ताजिया बनाते और उसी से जुड़े है, वहीं सुन्नी देशों में ताजिये का कोई अस्तित्व नही, वे इसे गलत मानते है, एक तरह की मूर्तिपूजा कहकर इसका विरोध करते है, सुन्नियों के प्रमुख सऊदी अरब भी ताजियों से सहमत नही रहे। क्योंकि ताजिए कभी मूल इस्लाम का अंग थे ही नही।

इसे मुसलमानों का सबसे बड़ा जातिवादी संघर्ष भी कहा जा सकता है, जहां सुन्नी (अहमदिया, बरेलवी, देवबंदी, हनफ़ी, मालिकी, शफाई, वहाबी, सलफ़ी, अहलेहदिस) सदैव शियाओं (इस्ना अशरी इस्माइली, फातमी, बोहरा, खोजे, नुसरे) से नफरत करते रहे है। ना ही कोई अहमदिया, बोहरा मस्जिद में जायेगा, न ही उन्हें सुन्नियों की मस्जिद में आने की अनुमति रहती है। नफरत या जाति व्यवस्था की बात और थी, परन्तु अब तो बात नरसंहार तक जा पहुँची है। विगत 3 दशकों में पाक सेना व सुन्नी कट्टर पंथी संगठनों के द्वारा 30000 से अधिक शियाओं को मार दिया गया। आज भी प्रत्येक वर्ष 200 से अधिक शिया युवाओं का पता ही नही चलता कि वे कहां गए। जिनमें से कई पत्रकार व आंदोलनकारी रहे। इस तरह की घटनाओं से शिया समुदाय में बहुत आक्रोश है, उनके दुर्व्यवहार की पाक सरकार में कोइ सुनवाई ही नही। उन्हें गद्दार काफिर मुहाजिर सब कुछ कहा जाता है अनेक तरीकों से अपमानित किया जाता है तिरस्कृत दृष्टि से देखा जाता है। पाकिस्तान वैसे भी अल्पसंख्यकों के लिए अच्छा मुल्क साबित नहीं हुआ परंतु अपने ही शिया मुसलमानों की दुर्दशा पर पाकिस्तान के हुक्मरानों का ध्यान कभी नहीं गया क्योंकि वे वहाबी मानसिकता से पोषित कट्टरता को कभी चुनौती देने का सामर्थ्य नहीं कर सके। फिर पाक सेना हो, पुलिस विभाग हो, राजनीति हो हर तरफ सुन्नियों का प्रभुत्व रहा। अब स्थिति गृहयुद्ध के निकट आती दिखाई दे रही है। यदि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान अपने ही देशवासियों के हाथों मिटने वाला एक और देश बन जायेगा। जो कि हमने विगत 2 दशकों में कई मुल्क को समाप्त होते देखा है। यहां शिया मुसलमानों से भी अधिक अहमदिया समुदाय की स्थिति विकट है सन 1974 के कानून संशोधन में अहमदिया मुसलमानों को तो मुसलमान मजहब से ही खारिज कर दिया। उन्हें अल्पसंख्यकों की तरह हिंदू ईसाई व सिक्खों की श्रेणी में रखा जाता है। दुनिया के अन्य देशों में अहमदिया मुस्लिम भले ही एक मुसलमान के रूप में जीवन जी रहे होंगे, परंतु पाकिस्तान का अहमदिया मुसलमान अपना मुस्लिम होने का अधिकार खो चुका है। क्या आप सोच सकते है कि पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमान “अस्सलाम ओ अलैकुम” नही कह सकता, ऐसे ही अनेक प्रतिबन्ध है। अहमदिया मुस्लिम अपने परिवेश के कारण अलग दिखाई देते है ये पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहते है, अपने बुर्के और टोपी के अलग प्रकार के कारण इन्हें दूर से पहचाना जा सकता है। अहमदिया लडकिया दिखने में बहुत सुंदर होती है, इसी कारण वेश्यावृत्ति में अधिक संख्या अहमदिया युवतियों की ही मिलेगी, पाकिस्तान इनका दुरुपयोग चीन से संबन्ध साधने में भी करता है, ऐसे कई विवाह या कहें समझौते हुए जिसमें चीनी अधिकारियों को मुस्लिम युवतियों को सौंपा गया। ये सभी युवतियां अहमदिया, शिया, या अन्य अल्पसंख्य वर्ग से होती है। रिपोर्ट के मुताबिक पहले चीनी पाकिस्तानी ईसाई लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे पर अब हिन्दू, मुस्लिम कई पंथ की लड़कियों को निकाह के नाम पर चीनी वैश्यालयों में परोसा जाता है, यह हम नही कह रहे, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी AFI ने यह बताया। पाकिस्तानी लड़कियों से निकाह करके उन्हें वेश्यालय में बैठाने का षड्यंत्र पिछले कुछ वर्ष से ही शुरू हुआ और इससे भी बड़ी बात यह है कि चीन मानव अंगों की तस्करी के अवैध धंधे में भी इनका दुरुपयोग करता है। शिया मुस्लिम हो या अहमदिया, हिन्दू सिक्ख अल्पसंख्यक पाकिस्तान अब सबके लिए नर्क बन चुका है, जिससे निकलने के सिवा उनके पास कोई अन्य रास्ता नही। पाकिस्तान छोड़ने वालों में शिया व अहमदिया मुस्लिमो की संख्या लाखों में है। विश्व जगत को पाकिस्तान में शियाओं पर बढ़ते इन अत्याचारों के लिए नकेल कसने की जरूरत है, यदि यह लगाम न लगी तो कहीं आतंकी और उग्रवादी शक्तियां पाकिस्तान से शियाओं,अहमदिया, अल्पसंख्यक हिन्दू सिक्खों का अंत न कर दे। इसी कारण शिया संगठन भारत की ओर सकारात्मक दृष्टि से देख रहे है, कि भारत सरकार पीओके को पाकिस्तान से विभक्त कर पाक सरकार को सबक सिखाये।

मंगलेश सोनी
मनावर( मध्यप्रदेश)

matruadmin

Next Post

अशोक सिंहल श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन के प्राण थे: आलोक कुमार

Mon Sep 28 , 2020
विहिप मुख्यालय में आज श्री चम्पतराय व दिनेश चन्द्र ने भी की पुष्पांजलि जारीकर्ता विनोद बंसल राष्ट्रीय प्रवक्ता, विश्व हिंदू परिषद Post Views: 275

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।