
मरे तो मरे देश के लिए मरे हम,
जिए तो जिए देश के लिए जिए हम,
मरना जीना लगा रहेगा इस संसार में,
हर बलिदान करे देश के लिए सब हम।।
कोरोना से लडे मिलकर सब हम,
वैक्सीन बनाए मिलकर सब हम,
कभी न कभी विजय मिलेगी इस पर,
अपने प्रयास निरन्तर करते रहे हम।।
देश में रोजगार बढ़ाए मिलकर हम,
निर्यात को बढ़ाए मिलकर सब हम,
कैसे विकास होय हमारे देश का,
ये मिलकर सोचे अब सब हम।।
सीमा पर तैनात है हमारे जवान,
खेत पर डटे हुए हैं हमारे किसान,
याद रखे लाल बहादुर शास्त्री जी को,
नारा दिया था जय जवान जय किसान।।
आर के रस्तोगी
गुरुग्राम