अब तो समझ जा

0 0
Read Time1 Minute, 30 Second

बहुत छेड़ा करते थे,
प्रकृति के संसाधनो को।
ये सब देखते रहे,
श्रृष्टि के वो निर्माता।
और हंसते रहे भाग्यविधाता,
जिसने लिखा है भाग्य तेरा।
अब तो तू संभल जा,
और समय को समझ जा।
क्योंकि समय की मार ने,
देखो सब कुछ बदल दिया।
अपने पराये के भेद को,
देखो कैसे मिटा दिया।
इंसानों की इंसानियत को,
मानो अब भूला दिया।
एकांत में रहने का हमको,
मानो सबाक सिखा दिया।
अकेले आने जाने का भी,
एहसास यही पर करा दिया।
क्या लेकर तू आया था,
और क्या लेकर तू जाएगा।
जितना तूने कमाया धामाया,
यही छोड़कर चला जायेगा।
फिर क्यों कोई दोस्त,
और दुश्मन तू बना रहा।
और किस के लिए अब,
ये जंग तू लड़ रहा।
और कर्मो का बंधन,
खुद के लिए बड़ा रहा।
इसलिए कहता है संजय,
अपनी आत्मा शुध्द करो।
छोड़ो बैरभाव अंदर से और,
मोक्ष प्राप्ति के लिए जीओ।
अच्छे सच्चे इंसान बनकर,
खुदका कल्याण करो।
धर्म साधना में लीन होकर,
मुक्ति के पथ पर चलो।
और खुदका कल्याण करो।
खुदका कल्याण करो।।

जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुम्बई)

matruadmin

Next Post

आदिवासी दिवस के बहाने अलगाववाद की राजनीति

Tue Aug 4 , 2020
वैशविक परिदृश्य में कुछ घटनाक्रम ऐसे होते हैं जो अलग अलग स्थान और अलग अलग समय पर घटित होते हैं लेकिन कालांतर में अगर उन तथ्यों की कड़ियाँ जोड़कर उन्हें समझने की कोशिश की जाए तो गहरे षड्यंत्र सामने आते हैं। इन तथ्यों से इतना तो कहा ही जा सकता […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।