पूज्य संतों व विशेषज्ञों के प्रति कृतज्ञता के साथ विहिप ने सरकार से की त्वरित कार्यवाही की मांग

0 0
Read Time2 Minute, 57 Second
 नई दिल्ली। 
मा. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मामले में दिए गए एतिहासिक निर्णय के बाद विश्व हिंदू परिषद् के केन्द्रीय पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक विहिप के मुख्यालय संकट मोचन आश्रम, राम कृष्ण पुरम, दिल्ली में आयोजित की गयी जिसमें मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर संतोष व्यक्त किया गया। विश्व हिन्दू परिषद् कार्याध्यक्ष अधिवक्ता श्री आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में उन सभी पूज्य संतों, महापुरुषों, इतिहासकारों, न्यायविदों, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के विशेषज्ञों के प्रति आभार प्रकट किया गया जिनके अनथक परिश्रम ने न्यायालय को इस निर्णय तक पहुंचने में सहयोग किया।

  इस बैठक में एक प्रस्ताव पारित करके कहा गया कि 1528 से चल रहे संघर्षों के सभी चरणों में पूज्य संत- महात्माओं की विशिष्ट भूमिका रही है। संघर्षों के वर्तमान चरण का तो प्रारंभ ही संतों ने किया। 1984 में आयोजित धर्म संसद में रामजन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लेकर उन्होंने ही इस अभियान के लिए शंखनाद किया था और विहिप को यह आंदोलन सौंपा था। तब से लेकर अब तक आंदोलन के हर चरण में उनके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और सहयोग निरंतर मिलते रहे। अपने मठ, मंदिर, आश्रम छोड़ कर जिस प्रकार उन्होंने गली - गली व गांव - गांव में घूमकर जागरण किया, उसके लिए सम्पूर्ण हिंदू समाज उनका कृतज्ञ रहेगा। पूज्य संतों की इस महत्वपूर्ण भूमिका के बिना आंदोलन की सफलता संभव नहीं थी।

  इस बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के कल के निर्णय का विश्लेषण भी किया गया। इस निर्णय के क्रियान्वयन में केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार की भूमिका भी निर्धारित की गई है। ये सरकारें अपने दायित्व के प्रति सजग व सक्रिय हैं ही, यह विश्वास व्यक्त करते हुए उनसे त्वरित कार्रवाई का आग्रह भी किया गया।

भवदीय

विनोद बंसल
(राष्ट्रीय प्रवक्ता)
विश्व हिन्दू परिषद

matruadmin

Next Post

प्यार पाने को आया हूँ

Mon Nov 11 , 2019
करा दो मुलाकात बड़ी उम्मीद से आया हूँ। मिला नही अभी तक मुझे किसी से प्यार। तभी तो तेरे शहर में प्यार के लिए आया हूँ। अब मिले या न मिले पर तेरे शहर में आया हूँ।। मिलेगा मुझे यहां मुकाम दिल मे उम्मीद जगी है। तभी तो इस वीरान […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।