अमानवीय है धर्म की आड में वर्चस्व की जंग छेडना

0 0
Read Time9 Minute, 37 Second

देश में शांति की बात करने वाले बहुत लोग हैं। लगभग सभी प्रत्यक्ष में इस शब्द का खुलकर उपयोग करते हैं परन्तु वास्तव में ऐसा है नहीं। राजनैतिक दलों के अनेक चेहरे बहुत सारे मुद्दों पर स्वयं को पर्दे के पीछे छुपाने की कोशिश करने लगते हैं। विकास के ठेकेदार बनने वाले सफेदपोश लोगों का दोहरा आचरण समय-समय पर उजागर होता भी रहा और समय के साथ लोग उसे भूलते भी रहे हैं। लखनऊ में हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गला रेतकर ठीक उसी तरह हत्या की गई जैसे किसी बकरे को जिवा किया जाता है। गोलियों की सौगात भी दी गई और चाकुओं के वार भी किये गये। यानी मानसिक उन्माद की चरम सीमा तक आक्रोशित लोगों ने धर्म के कथित आकाओं के इशारे पर वो सब कर डाला, जिसके लिए उन्हें सब्जबाग दिखाये गये थे। देश में ज्वलंत बहस छिड गई। कुछ समय के लिए तर्कों का बाजार गर्म हो गया। टीवी चैनल्स से लेकर गांव की चौपालों तक ज्ञान बांटने वाले अक्षरों की जुगाली करने लगे। इस विषय पर हमने नामची लोगों की वास्तविक सोच की तह तक जाने का मन बनाया। कांग्रेस के दिग्गज नेता मीम अफजल को फोन लगाया। फोन पर चर्चा की, तो उन्होंने कमलेश तिवारी का नाम आते ही इस विषय को टालने की कोशिश की। क्या हत्या के फतवा को आप किस रूप में देखते हैं। उनका मौन नहीं टूटा। राजनीति के रास्ते से विकास की राह लम्बी करने का दावा करने वाले, क्या निर्मम हत्या पर भी खामोशी अख्तियार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि हम ऐसे मुद्दों पर कुछ कहना नहीं चाहते। सरकार को अपना काम करना चाहिये। हमने कहा कि अपनी व्यक्तिगत सोच को सार्वजनिक न करना, क्या संदेह नहीं पैदा करता। उन्होंने कानून अपना काम करेगा, वाला वाक्य नये ढंग से कह दिया। उन्होंने बताया कि वे निजी जिन्दगी, सोच और व्यवहार को वह अपने तक ही सीमित रखते हैं। यह सार्वजनिक करने का विषय नहीं है। क्या इसी तरह से देश का विकास और मुल्क में अमन आयेगा। उन्होंने इस प्रश्न पर केवल इतना ही कहा कि हमारा नजरिया तो केवल देश के विकास पर ही केन्द्रित रहता है। इस विषय पर उन्हें ज्यादा न कुरेदते हुए शुक्रिया बोलकर बात समाप्त करना ही हमें उचित लगा। हमारे एक पुराने मित्र और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आबिद सिद्दीकी का नाम फ्लैश करते हुए फोन की घंटी बज उठी। खैरियत पूछने-बताने के बाद हमने उन्हें भी लखनऊ काण्ड पर विचार रखने हेतु आमंत्रित कर दिया। बेहद सख्त लहजे में उन्होंने कहा कि हम और हमारी पार्टी दौनों ही इस घटना की कडी निंदा करते हैं। हमने उन्हें गहराई तक टटोलने की मंशा से कहा कि केवल निंदा से ही काम चल जायेगा क्या। बिलकुल नहीं चलेगा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार की मानसिकता दर्शाने वाली घटना है, जब कमलेश जी पहले से ही सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे, तब केन्द्र और प्रदेश सरकार कानों में रुई के फाहे क्यों घुसेडे थी। कमलेश जी की मां ने जिस तरह से उत्तरप्रदेश पुलिस के पैरों में गिरकर सुरक्षा की बात कही और मुख्यमंत्री को बुलाने की याचना की, वह बेहद द्रवित कर देने वाले दृश्य थे। योगी बाबा फिर भी वहां नहीं पहुचे। बडे अधिकारियों को अपने वातानुकूलित कमरों से निकलना तक गवारा नहीं हुआ। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सचिव जिस तरह से इस मुद्दे पर भाजपा को घेरना चाहते थे, हम उससे हटकर उनका पक्ष जानने के लिए लालायित थे। हमने फतवा, आईएस, कट्टरपंथियों के उकसावे पर उनका ध्यान केन्द्रित किया, तो उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी धर्म हत्या का पाठ नहीं पढाता। इंसानियत को तार-तार करने वाले खुदा के प्यारे हो ही नहीं सकते। ठेकेदारों को एक बार फिर मजहब की परिभाषा को समझने की जरूरत है। हम इस मुद्दे पर किसी भी तरह के पक्षपात के पक्षधर नहीं है। लोगों की अपनी सोच है कि वे क्या करते हैं, कैसे करते हैं, क्यों करते हैं। यह सब उनका जाती मामला हो सकता है परन्तु जिससे दूसरा प्रभावित हो, वह जाती नहीं रह जाता। समाज का कोई भी भाग यदि तनिक भी दायें-बांयें होता है, वहां संविधान की सर्वोपरि है। बातचीत चल ही रही थी कि अचानक फोन डिस्कनैक्ट हो गया। कुछ देर बाद पुन: फोन आया तब पता चला कि वे सफर में हैं और नेटवर्क की समस्या के कारण निरंतर बात नहीं हो पा रही थी, परन्तु जितनी भी बात हुई, उससे उनका नजरिया और कांग्रेस का रुख सामने आ चुका था। तभी हमें याद आये अपने छात्र जीवन के साथी वीरेन्द्र तिवारी, जो वर्तमान में यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन हैं, को फोन लगाकर उनसे इस मुद्दे पर भाजपा ओर प्रदेश सरकार का पक्ष जानना चाहा। यूं तो सभी राजनैतिक दल और संगठन अपने-अपने खास सिपाहसालारों के माध्यम से लखनऊ काण्ड पर निरंतर हाय तौबा मचा रहे हैं, परन्तु लीक से हटकर अन्दर की बात जानने हेतु हमने अपने ढंग से कोशिश की। वीरेन्द्र तिवारी ने फोन उठाते ही हमे छात्र जीवन के चर्चित नाम से संबोधित किया। हमने कमलेश प्रकरण पर उनका दृष्टिकोण जानने की कोशिश की तो उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण निरूपित करते हुए कहा कि अपराधियों को कदापि बक्सा नहीं जायेगा। पुलिस के समय सीमा निर्धारित करके दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने की बात भी कही है। यह देश की विडम्बना है जो कलुषित मानसिकता के लोग अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह सब उकसाने वाली घटनायें है, ताकि देश का अमन चैन समाप्त हो जाये, परन्तु देशवासियों की समझदारी से हम ऐसे लोगों के मनसूबे पूरे नहीं होने दे रहे हैं और न ही आगे उनके घातक मनसूबे पूरे होंगे। बातचीत चल ही रही थी कि तभी कालवेटिंग में फोन आने का संकेत मिलने लगा। सो बातचीत को संक्षेप में ही समाप्त कर दिया। कालवेटिंग वाला फोन महोबा के शहर काजी मुहम्मद आफाक हुसैन का था। दुआ-सलाम के बाद उन्हें भी हमने इसी मुद्दे पर रेखांकित करना शुरू कर दिया। हत्या की निन्दा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलना चाहिये। किसी भी व्यक्ति के व्दारा की गई गलती के लिए उसे कानून के दायरे में रहते हुए सजा दिलवाना चाहिए । हमारे देश का संविधान सभी तरह की समस्याओं का निदान सुझाने में सक्षम है। तभी कालबेल का मधुर स्वर गूंजने लगा हमने बातचीत को अखिरी पायदान पर पहुंचाया और मुख्यव्दार की ओर रुख किया। इस बार के सहज संवाद में कई लोगों से बातचीत करना पडी ताकि अन्य पक्षों पर भी रोशनी पड सके। कुल मिलाकर यह कहना अतिशयोक्ति न होगा कि अमानवीय है धर्म की आड में वर्चस्व की जंग छेडना। इस बार बस इतना ही। अगले सप्ताह एक नये मुद्दे के साथ फिर मुलाकात होगी। जयहिन्द।

#डा. रवीन्द्र अरजरिया

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शरद

Sat Oct 19 , 2019
. 🏉🏉 १ 🏉🏉 सर्दी का संकेत हैं, शरद पूर्णिमा चंद्र। कहें विदाई मेह को, फिर आना हे इन्द्र। फिर आना हे इंद्र, रबी का मौसम आया। बोएँ फसल किसान, खेत मानो हरषाया। शर्मा बाबू लाल, देख मौसम बेदर्दी। सहें ठंड की मार, जरूरत भी है सर्दी। . 🏉🏉 २ […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।