चतुराई काम ना आयी       

0 0
Read Time2 Minute, 49 Second
niraj tyagi
          राजीव के सब्जी मंडी में आते ही अचानक सब्जी बेचने वालों के बीच में खलबली मच गई।काफी समय से राजीव सब्जी मंडी आता है और हर सब्जी खरीदने में कुछ ना कुछ बहस बाजी करता ही रहता है।
         उसे देखकर अब सब्जी वाले समझ गए हैं कि इसे कितने भी रेट बता दो वह हमेशा आधे रेटो में ही सब्जी खरीदने की बात करता है।इसी का इलाज ढूंढने में सभी सब्जी वाले परेशान हैं।
           अपनी दुकानदारी तो सभी को करनी है इसलिए राजीव का स्वागत सभी सब्जी वाले करते हैं। लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ राजीव एक दुकानदार के हाथों फस गया।
          आलू वाले के पास पहुंच कर राजीव ने आलू का रेट पूछा।बाबूजी ₹25 किलो,अपनी आदत के अनुसार राजीव बोला,यार तुम तो बहुत महंगा लगाते हो अभी पीछे ही मैंने पता किया था तो उस दुकानदार ने ₹20 बताया।
          उसी बहस के दौरान राजीव को एक फोन आया।राजीव एक बिजनेसमैन है और उसके किसी ग्राहक का फोन आया था।बातचीत से ऐसा लग रहा रहा कि जो उससे बात कर रहा है वो किसी केमिकल के बारे में पूछ रहा था।
           राजीव ने उसको अपने हिसाब से रेट बताया ₹100 किलो। सामने वाले ने शायद कुछ कम रेट देने के लिए कहा होगा और इसी बात पर राजीव की और उससे फोन पर बात कर रहे व्यक्ति से बहसबाजी हो गयी।
          राजीव ने उस फ़ोन पर बात कर रहे व्यक्ति से कहा कि ₹80 में एक किलो अगर बेचने लगूँगा तो मैं तो बर्बाद हो जाऊंगा आप कहीं और से ले लीजिए सभी लोग अपने ही भाई है और फोन रख दिया।
          एक बार फिर से वो उसी सब्जी वाले से बहस करने लगा कि वो दूसरा दुकानदार तो ₹20 किलो दे रहा है।सब्जी वाले ने हंसते हुए सर अगर ऐसे सब्जी भेजूंगा तो मैं तो बर्बाद हो जाऊंगा।आप उसी से ले लीजिए यहां बाजार में सभी अपने ही भाई है मैं समझूँगा मैंने ही आपको आलू बेचा है।
          राजीव उसके इस तरीके के व्यवहार को समझ गया और चुपचाप वहां से चला गया और उसके बाद राजीव जब भी वहां सब्जी लेने आया उसने कभी किसी से बहसबाजी नहीं की।
नीरज त्यागी
ग़ाज़ियाबाद ( उत्तर प्रदेश ).

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा

Wed Jun 26 , 2019
परमात्म सेवा करते रहो चाहे सुबह हो या शाम दिल किसी का दुखाओ नही चाहे जैसा भी हो कोई इंसान हम सब प्रभु की संतान है वही है रूहानी पिता हमारा याद प्रभु को सदा करते रहो सांसोसवान्स रहे स्मृत प्रभु प्यारा याद प्रभु की करने से ही मिलेगी हमे […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।