भारत में भाषा का मसला

0 0
Read Time6 Minute, 53 Second

24

विश्व के अधिकांश राष्ट्रों की कोई एक राष्ट्रभाषा है, भारत की नहीं। मजे की बात यह है कि भारत के अधिकांश लोगों को यह तथ्य पता नहीं है कि भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। जब हम लोगों से पूछते हैं कि भारत की राष्ट्रभाषा कौन सी है तो अच्छे पढ़े लिखे लोगों से भी जवाब मिलता है- हिन्दी। हजारों में कोई एक आध व्यक्ति इस तथ्य से परिचित है कि भारत की अभी तक कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। वस्तुतः भाषा के मसले पर बात करना तो दूर अधिकांश लोगों को यह विषय विचारणीय भी नहीं लगता।
हम सबकी भी अभिलाषा है कि भारत की भी एक राष्ट्रभाषा होनी चाहिए लेकिन भारत की अन्य समस्याओं की तरह भाषा का मसला भी  बहुत पेचीदा है। इस मामले को किसी एक भाषा को आगे रखकर हल कर पाना असंभव नहीं तो बहुत मुश्किल अवश्य है।
बहुसंख्यक लोग चाहते हैं कि  हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त हो लेकिन जैसे ही वे हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करते हैं वैसे ही हम अन्य भारतीय भाषाओं को हिन्दी के विरोध में और अंग्रेजी के पक्ष में खड़ा पाते हैं। अन्य भारतीय भाषाओं को हिन्दी से क्या भय है, हमें समझना होगा और समझ कर उन भाषाओं को हिन्दी के भय से मुक्त करना होगा। इसलिए हमें  तय करना होगा कि  हम चाहते क्या हैं?
हम भारत के लिए एक राष्ट्रभाषा चाहते हैं या हिन्दी को ही राष्ट्रभाषा बनाना चाहते हैं। यदि हम भारत के लिए एक राष्ट्रभाषा चाहते हैं तो यह एक उचित अभिलाषा है लेकिन यदि हम हिन्दी को ही राष्ट्रभाषा बनाना चाहते हैं तो इसका औचित्य सिद्ध करना आवश्यक है।
भारत के संविधान में 22 भाषाएं सूचीबद्ध है जिन्हें संवैधानिक भाषाओं का दर्जा प्राप्त है। यदि हम हिन्दी को ही राष्ट्रभाषा बनाना चाहते हैं तो हमें बताना होगा कि अन्य 21 संवैधानिक भाषाओं के मुकाबले में हिन्दी ही क्यों भारतीय राष्ट्रभाषा बनने के योग्य है
हम हिन्दी को ही राष्ट्रभाषा क्यों बनाना चाहते हैं?
क्योंकि हिन्दी बहुसंख्यक वर्ग की भाषा है,
क्योंकि हिन्दी हमारी मातृभाषा है,
क्योंकि हिन्दी हमारी क्षेत्रीय भाषा है,
क्योंकि हिन्दी हमारे दैनंदिन व्यवहार की भाषा है,
क्योंकि हम बचपन से हिन्दी बोलते आए हैं, इसलिए हमें हिन्दी से लगाव है,
क्योंकि हिन्दी हम बचपन से बोलते आए हैं इसलिए हमें वह सरल लगती है
क्योंकि हिन्दी हमारी भाषा है इसलिए हमें उसके प्रति सम्मान है,
क्योंकि हिन्दी हमारी भाषा है इसलिए हम उसे ही सर्वश्रेष्ठ भाषा मानते हैं।
अपनी भाषा के पक्ष में ये सारे तर्क जायज़ और स्वीकार्य होते यदि भारत में केवल हिन्दी ही प्रचलन में होती लेकिन ऐसा न है, न हो सकता है।
वसुधैव कुटुंबकम् की धारणा पर सृजित हमारा भारत देश विविध भाषाओं, विविध संस्कृतियों, विविध धर्मों, विविध जीवन शैलियों, विभिन्न जातियों का समूह है। अतः यहां हमें यह भी तो विचार करना ही होगा कि भारत में जो गैर हिन्दी भाषी लोग हैं उन्हें भी तो अपनी भाषा के प्रति ऐसा ही लगाव है, ऐसा ही सम्मान है जैसा कि हमें हिन्दी के प्रति है। क्या यह कहना न्यायपू्र्ण होगा कि हम तो हिन्दी के पक्ष में यह सारे तर्क रखें, यह सारे आग्रह रखें लेकिन भारत में जो अन्य भाषाएं बोलने वाले हैं वह अपनी भाषा के प्रति सब आग्रहों को  हिन्दी के पक्ष में छोड़ दें? यह तो दुराग्रह  ही कहा जाएगा। इस आग्रह के चलते भारत आज तक एक राष्ट्रभाषा पा नहीं सका है और कभी भी पा सकेगा इसमें मुझे संदेह है
यदि हम भारत की एक राष्ट्रभाषा चाहते हैं तो
सभी भारतवासियों को किसी भाषा विशेष को ही राष्ट्रभाषा बनाने का आग्रह छोड़ना होगा।
भाषा के मुद्दे पर आपसी लड़ाई छोड़कर सभी 22 भाषाओं के बोलने वालों को, व्यवहार करने वालों को सर्वग्रासी अंग्रेजी के विरुद्ध एकजुट होना होगा,
भारत की सभी भाषाओं को एक दूसरे में समरस होने के लिए हिलने मिलने की पूरी आजादी और वातावरण देना होगा।
तब कहीं जाकर हम भारत की एक राष्ट्रभाषा पाने में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

कहावत है कि बिल्लियों की लड़ाई में अक्सर बंदर का ही भला होता है। इसी तरह अगर भारत की विभिन्न भाषाओं के बोलने वालों ने अपनी-अपनी भाषाओं को आगे रखने के लिए, अपनी-अपनी भाषाओं के पक्ष में आग्रह ना छोड़े, एकजुटता नहीं दिखाई तो इससे किसी और का नहीं केवल और केवल अंग्रेजी का ही भला होने वाला है। अंग्रेजी के वर्चस्व का अर्थ है भारत की केवल भाषा ही नहीं भारत की संस्कृति, भारत के दर्शन, भारत की जीवन शैली भारत की परंपराएं, भारत की विविधता
सबका विनाश यानी भारत का सर्वनाश। ऐसा हुआ तो भारत, भारत नहीं रह जाएगा वह पूरी तरह इंडिया हो जाएगा। इंडिया का मतलब है गुलामी, गुलामी और गुलामी।

#विजयलक्ष्‍मी जैन

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईश्वर साक्षी

Mon Dec 10 , 2018
परमात्म लीला हुई है एक युगल सुनीता मिली है एक दस दिसम्बर की बात है यह युगल बनने की वर्षगांठ है यह ईश्वर साक्षी रहा हमेशा जीवन सुखद जिया हमेशा धर्म आध्यात्म जीवन मे आया युगल विदुषी को कन्हैया भाया मीरा बन वह साधनारत है मेरा मन भी ईश्वरीय मत […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।