सफलता की परिभाषा लिख दे…

0 0
Read Time1 Minute, 48 Second

anurag

जीवन के कोरे कागज पर,कर्मों की गाथा लिख दे,
विस्तृत नील गगन पर,सफलता की परिभाषा लिख दे।
शिखर ये सफलता का,कर रहा तेरा आव्हान,
विपत्तियों से लड़कर,बन कुशल-दिव्य-ज्योति-नूतन।
अब तोड़ अपनी निद्रा को,मन की अभिलाषा लिख दे,
विस्तृत नील गगन पर,सफलता की परिभाषा लिख दे।
तू कायर है तो हार गया,निर्भय है तो रण मार गया,
इन तूफानों से टकराकर,हिम्मतवाला उस पार गया।
पथ में जो विपदाएं आएं,उनके लिए निराशा लिख दे,
विस्तृत नील गगन पर,सफलता की परिभाषा लिख दे।
प्रेम-विरत जो रह गए,उनको तू `अनुराग` दे,
जिनका जीवन तम में बीता,उनको तू चिराग दे।
दीन-दुःखी,निबलों-विकलों के प्रति आशा लिख दे,
विस्तृत नील गगन पर,सफलता की परिभाषा लिख दे।
जिसने अपनी ममता के आंचल का तुझको छांव दिया,
जो तुझे प्यारा लगा,वह घर दिया,वह गांव दिया।
उस मातृभूमि के चरणों में,तन-मन-धन सारा लिख दे,
विस्तृत नील गगन पर,सफलता की परिभाषा लिख दे।
जीवन के कोरे कागज पर,कर्मों की गाथा लिख दे,
विस्तृत नील गगन पर,सफलता की परिभाषा लिख दे।।
                                                                               #अनुराग कुमार                                                         
परिचय : उत्तर प्रदेश के जिला महाराजगंज स्थित सिसवा में अनुराग कुमार रहते हैंl आपको कविताएं लिखना बहुत पसंद हैl  

 

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपनी बारी नहीं अभी

Mon Mar 20 , 2017
ज़िम्मेदारी नहीं अभी, अपनी बारी नहीं अभी। जैसे-तैसे जीत गए, वैसी पारी नहीं अभी। वक़्त नींद का हुआ भले, पलकें भारी नहीं अभी। अगल-बगल ही प्यादे हैं, मात हमारी नहीं अभी। थोड़ा वक़्त कठिन है बस, पर लाचारी नहीं अभी।   #प्रदीप कान्त परिचय : इंदौर में केट कालोनी निवासी […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।