
मेरे अंतस्थल में जो है
संवेदनाओं का ताना-बाना
तुम्हारा ही तो है बुना
मैं तो निपट था अनजाना.
मैं ठिठुरती सर्दी-सा,
था बहुत सहमा-सहमा,
कड़क कॉफी की महक-सी
तुम ,मेरे भीतर गई समा.
नाजुक उंगलियों की छुअन तेरी
भर गई मुझमें चिर नरम -सिहरन
कहने का अंदाज़ नया वो
वो भोला -सा अपनापन.
पलकों के बंद कपाटों में
बेरोक तेरा आना- जाना.
भूल कहां पाया अब भी
दिन-रात तुम्हारा मुसकाना.
दिन बदले, दुनिया बदली
बदल गई तकदीरें भी.
मेरे जज़्बातों से खेलकर
तुम भी हो कुछ यूं बदली
नाम उछाल सरेआम हमारा
‘मी-टू’ सबसे हो कहती.
#पूनम कतरियार, पटना
Next Post
प्यारी है बेटियां
Fri Nov 2 , 2018
पढ़ लिख कर नाम अब तो कमाती है बेटियां, हर गुण में आगे बढ़ती बढ़ाती है बेटियां, जीवन के सुख-दुःखों में हाथ बढ़ाती है बेटियां, माता-पिता का ध्यान सदा रखती है बेटियां । रिश्तों को बखूबी से निभाती है बेटियां, ससुराल और माइका चलाती है बेटियां, रिश्तों के डोर […]

पसंदीदा साहित्य
-
April 3, 2021
चांदनी रात
-
July 27, 2017
२ ‘जी’ की शक्ति
-
August 17, 2017
प्यार
-
September 26, 2020
छोटी सी ख्वाहिश
-
November 18, 2022
विश्व पुस्तक मेला फरवरी में, तारीख़ हुई घोषित
