शब्द संभारे बोलिए

0 0
Read Time6 Minute, 56 Second
jayram shukl
फर्ज करिए कि एक ऐसी प्रयोगशाला बना ली जाए जो हवा में तैरते हुए शब्दों को पकड़कर एक कंटेनर में बंद कर दे, फिर भौतिकशास्त्रीय विधि से  उसका घनत्वीकरण कर ठोस पदार्थ में बदल दिया जाए तो उसका स्वरूप और उसकी ताकत क्या होगी? सृष्टि का ये नियम है कि न कोई जन्म लेता न कोई मरता सिर्फ़ वह रूपांतरित होता है। इस काल्पनिक सवाल का यथार्थवादी जवाब देते हुए मेरे भौतिकशास्त्री मित्र ने कहा कि ये शब्द ठोस रूप में एटमबम,हाइड्रोजन बम से भी घातक  बन जाएगा।
मित्र ने गलत नहीं कहा। जमीन पर बवंडर मचाकर वायुमंडल में रोज इतने नकारात्मक शब्द जाते हैं जो कार्बनडाईऑक्साइड से ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं। वही दूषण हमारे दिमाग में भी घुसता रहता है। संसार की सारी माया शब्दों से ही बुनी हुई है। इसी से प्रेम इसी से घृणा।इसी से मेल इसी से झगड़ा। ज्यादातर आवेशिक अपराधों की जड़ में ये शब्द ही होते हैं।
एक बार किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के संदर्भ में  एक केन्द्रीय जेल जाना हुआ। वहां एक बंदी मुग्ध कर देने वाली हारमोनियम बजा रहा था। एक बहुत ही बढ़िया भजन सुना रहा था। कार्यक्रम के अंत में मैं उन दोनों बंदियों से मिला। जो हारमोनियम बजा रहा था वह इसलिए नहीं गा रहा था क्योंकि उसकी जुबान नहीं थी। बजाने वाले के एक हाथ का पंजा कटा था। बात यह उभरके आई कि दोनों ही आदतन अपराधी नहीं थे। आवेश की वजह से हत्या हो गई थी। जेल अधीक्षक ने बताया कि इसने अपने हाथ से ही अपनी जुबान काट ली क्योंकि वह इसी को अपराध के लिए जिम्मेदार मानता है। जिसका पंजा कटा था उसने उसी हाथ से अपने ही परिवार के एक मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी थी क्रोधित परिवार वालों ने उसे पकड़कर वहीं सजा देदी। दोनों झगडे ही गाली गलौज से शुरू हुए थे। जिसकी परिणति दो हत्याओं और दो को उम्रकैद के रूप में हुई। जेलों में बंद नब्बे फीसदी ऐसे कैदी हैं यदि उनकी जिंदगी में वे दो तीन मिनट नहीं आते जिसकी वजह से वे कुछ कह या कर बैठे तो वे अपराधी नहीं होते।
घर परिवार समाज से लेकर दुनिया भर के झगडों की बुनियाद ये शब्द हैं। हर दंगे शब्दों से ही शुरू होते हैं। भीड़ शब्दों से ही उत्तेजित होकर मरने मारने उतारू हो जाती है। ये शब्दों का ही छलिया सम्मोहन है कि जनता ढोर डंगरों की भाँति ढोंगी बाबाओं का अंधानुकरण करती है। विचारों का संघर्ष भी शब्दों से ही शुरू होता है और उसका अंत विध्वंसक होता है। अपने देश में भी किसी बेमतलब के मुद्दों को लेकर शाब्दिक धुनाधुन मचा रहता है। तर्क और कुतर्कों की मीसाईलें बरसती रहती हैं,जैसी कि इन दिनों बरस रही हैं। उत्तर कोरिया के तानाशाह और अमेरिका के राष्ट्रपति की जुबानी जंग कहीं तीसरे विश्वयुद्ध में न बदल जाए दुनिया आशंकित है। ये उस शब्द का नकारात्मक महात्म है जिस शब्द को ब्रह्म कहा जाता है। जिस शब्द से इस सृ्ष्टि का सृजन हुआ।
हमारे देश के सभी ऋषि, मुनि,ग्यानी दार्शनिकों ने शब्द की महिमा का बखान किया है। उसके पीछे सुदीर्घ अनुभव और उदाहरण हैं। भारतीय संस्कृति के दो महाग्रंथ शब्दों की महिमा के चलते रचे गए। यदि सूपनखा का उपहास न होता तो क्या बात राम रावण युद्ध तक पहुँचती?  कर्ण को सूतपुत्र और दुर्योधन को अंधे का बेटा न कहा गया होता  तो क्या महाभारत रचता? इसीलिये, कबीर, नानक, तुलसी जैसे महान लोगों ने शब्द की सत्ता, इसकी मारक शक्ति को लेकर लगातार चेतावनियाँ दीं। गुरूनानक कितने महान थे। उन्होंने शब्द को न सिर्फ़ ईश आराधना का आधार बनाया बल्कि उसे ईश्वर का दर्जा दिया। शबद क्या है, यही है उनका ईश्वर। गुरूग्रंथ साहिब श्रेष्ठ,हितकर,सर्वकल्याणकारी शब्दों का संचयन है। शब्द की सत्ता से ही एक पूरा पंथ चल निकला। भजनकीर्तन, प्रार्थना, जप सब शब्दों की साधना के उपक्रम हैं। इसलिए कहा गया …साधौ शब्द साधना कीजै…
शब्दों को लेकर जितना कबीर ने लिखा उतना दुनिया में शायद किसी अन्य ने नहीं। कबीर ने शब्द की महत्ता का निचोड़ ही एक दोहे में बता दिया…..
शब्द संभारे बोलिए शब्द के हाथ न पाँव,
एक शब्द औषधि करे,एक शब्द करे घाव।।
कबीर के इस संदेश से क्या हम सबक लेंगे?
#जयराम शुक्ल
परिचय: जबलपुर निवासी जयराम शुक्ला जी तीस वर्ष तक सक्रिय पत्रकारिता में रहें| देशबंधु, दैनिक भास्कर, पीपुल्स समाचार व कई अन्य अखबारों में संपादकीय दायित्व के बाद अब बतौर प्राध्यापक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि. में अध्यापन। 1985 से नियमित स्तंभ लेखन देशभर की पत्र पत्रिकाओं व पोर्टल में। पाँच हजार से भी ज्यादा लेख..। पुस्तक भी है लेकिन वन्यजीव पर.. Tale of the White tiger सफेद बाघ की कहानी। साँच कहै ता मारन धावै स्तंभ देश भर में चाव से पढ़ा जाता है। वनस्पति विग्यान, इतिहास में स्नातकोत्तर, विधि व पत्रकारिता में स्नातक। 

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

*शिक्षा*

Mon Sep 10 , 2018
है शिक्षा बच्चे का अधिकार पढ़़ना बच्चों समझ विचार जीवन सुधरता विद्यालय चलते सबको पढ़ाते कमर कसो पाठ पढ़ो बदलो देश ये। 0 ये मनु जनम बार बार नहीं मिलता मानव जीवन पढ़ाई से सार्थक विद्या  परम धन जीवन सँवारे अनपढ़ता कलंक है पढ़िए बच्चों यूँ।   *सब पढ़ें, सब […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।