रखती हूँ व्रत बस तुम्हारी ही ज्यादा उम्र के लिये बस करवांचौथ पर इतनी फरमाईश पूरी कर दीजिये हो गई साड़िया बहुत पुरानी फैशन भी बदल चूका बस एक साडी नये फैशन सुंदर सी दिला दीजिये हो गया सोने का सेट पुराना ऐसा पहनता कोई नहीं बस एक हीरो का […]
कविता के माध्यम से बच्चों ने बताएं हाथ धोने के तरीके* नागदा (धार)शासकीय नवीन प्रावि नयापुरा माकनी में विश्व हाथ धुलाई दिवस एवं पूर्व राष्ट्रपति ,भारत रत्न डॉ. ऐपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व विद्यार्थी दिवस के रुप में मनाया गया। शिक्षक गोपाल कौशल द्वारा लिखित कविता हाथ धोने […]
करवाचौथ 17 अक्टूबर दिन गुरुवार को पड़ रहा है. इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना उपवास पूरा करती हैं. माना जाता है कि इस दिन अगर सुहागिन स्त्रियां उपवास रखें तो उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनका गृहस्थ […]
या इलाही,वो तबाही है कोई चेहरे पे बादल छाई है कोई क्या देखें और क्या ना देखें जिस्म,अदा की खाई है कोई उसे देखें फिर कुछ क्यूँ देखें तूफ़ान समेटके आई है कोई उस का गुरूर भी वाजिब है बला की सूरत पाई है कोई वो जिसे मिले, सब मिल […]
हम तो मुफ्त में हो रहे है बदनाम। जबकि हमारा तो लेना देना ही नही। हां कसूर इतना है कि, रोज देखता हूँ उन्हें। अपने घर की छत से उन्हें।। जो न रोज देखते उन्हें, तो क्या वो इतनी सजती सभारती? फिर न करे कोई तारीफ सुंदरता की, तो सुंदरता […]
राम हिंसक नही हो सकते यह बताती जैन रामायण राम ने रावण को नही मारा यह दर्शाती जैन रामायण राम विकारो के नाशक है मर्यादा पाठ पढाती रामायण सीता,उर्मिला की त्याग तपस्या कैकई स्वार्थ दिखाती रामायण मंथरा जैसी नारी पशुता का वर्णन करती तुलसी रामायण नारी शक्ति का द्वापर युग […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।