बूँद-बूँद अनमोल जल की कीमत मत तोल सोच समझकर नीर बहा कभी व्यर्थ न इसको बहा जल बिन न जीवन जल ही है सब तन मन धन रे मनुज तू जा सँभल अमृत से कीमती जल पृथ्वी की हर हलचल संभव करता है जल प्राकृतिक संसाधन सँवार बहती रहेगी नदिया […]
कलियुग के भगीरथ के हाथों राम की जन्मभूमि का पुनरुत्थान सन 1528 का वो दृष्य जिसे गोस्वामी तुलसीदास जी ने “दोहाशतक” में लिखा वो इतिहास में पढ़ते-पढ़ते भारत की लगभग 20 पीढ़िया परलोक चली गई। लेकिन हर आने वाली पीढ़ी को उस काले अध्याय को अंत करने की प्रेरणा भी […]
व्यथान्जलि एक बड़ी वेदना की सच्ची अभिव्यक्ति है..वारांगना काव्यसंग्रह न होकर युगों की पीड़ा का कोमल चित्रण है…वारांगना कौन के प्रश्न के उत्तर में कवि स्वयं लिखता “स्त्री होकर स्त्रीत्व हारती..जग में रहकर खुद को मारती” कैसे के जवाब को ऐसे निरूपित किया- छूटा बचपन अल्हड़ जवानी..दहलीज पर भूख उसे […]
हमारे मानस – मंदिर में घण्टों से राम मंदिर और रामराज को समर्पित घण्टियां गूंज रही थीं – “अब हम सब सिर्फ प्रभु श्रीराम को पूजेंगे ही नहीं, राममय जिंदगी भी जिएंगे। राममय दृष्टि, राममय सृष्टि। जितना आसान है कहना, उतना ही आसान है जीना । पुरुषोत्तम भगवान राम ने […]
गुरु बिन न ज्ञान मिले, गुरु बिन न दिशा निर्देश। गुरु ही सर्वोपरि है,गुरु ही ब्रह्मा विष्णु और महेश।। गुरु के कारण ही पड़ा है, हमारे नगर का नाम गुरुग्राम, अपने गुरु द्रोणाचार्य जी को, हम सब करते है प्रणाम।। जननी पहली शिक्षक है, उसका करो तुम सम्मान। उसके आशीर्वाद […]
मिला मुझको बहुत कुछ अपनी मेहनत लगन से। मेरे अनुभवों को कोई न क्या कभी छोड़ा पायेगा। तपा हूँ आग की भट्टी में तो कुछ बनकर ही निकला हूँ। और फिर से जिंदगी में कुछ नया निश्चित करूंगा।। भले ही जमाने ने हमे ठोकर मार दी हो। पर अपने लक्ष्य […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।