राम मंदिर की स्थापना के साथ राष्ट्र मंदिर की स्थापना

0 0
Read Time4 Minute, 5 Second

कलियुग के भगीरथ के हाथों राम की जन्मभूमि का पुनरुत्थान

सन 1528 का वो दृष्य जिसे गोस्वामी तुलसीदास जी ने “दोहाशतक” में लिखा वो इतिहास में पढ़ते-पढ़ते भारत की लगभग 20 पीढ़िया परलोक चली गई। लेकिन हर आने वाली पीढ़ी को उस काले अध्याय को अंत करने की प्रेरणा भी देती गई। काल के प्रवाह में कईं उतार-चढ़ाव आए। कईं लोगों संकल्प ले कर राम के धाम चले गये पर राम मंदिर का निर्माण वे अपने जीवन में नहीं देख पाए। लेकिन वर्तमान में जो जीवित है और राम मंदिर की स्थापना के साथ राष्ट्र मंदिर की स्थापना भी देख सकेंगे । 1528 से 2020 तक याने 492 साल का समय निःसंदेह राम में जिनकी आस्था रही उनके लिए वेदना का रहा। पर 5 अगस्त 2020 का दिन ठीक उस दिन की तरह रहा जिस दिन भगीरथ की तपस्या के बाद गंगा धरा पर अवतरण हुआ हो।

इतिहास बताता है कि जिस सूर्यवंश में राम का अवतार हुआ उसी सूर्यवंश के यशस्वी राजा सगर का संकल्प पीढ़ियों बाद भगीरथ के संकल्प के साथ पूरा हुआ और गंगा का अवतरण धरा पर हुआ। हजारों वर्षों की तपस्या का पुण्य फल एकत्रित हुआ तब जाकर गंगा धरती पर उतरी।और जन-जन को मोक्ष प्रदान कर रहीं है तथा आगे भी करती रहेगी।

मोदी जी ने सच कहा -अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का की शुरूआत से पूरा देश रोमांचित है, हर मन उल्लासमय है। पूरा भारत भावुक है। सदियों का इंतजार समाप्त हो गया है। सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रचा जा रहा है। बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से राम जन्मभूमि आज मुक्त हो गई है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो गया है।

भारत के भाल पर लगे इस कलंक को मिटाने के लिए अनवरत रूप से प्रयास जारी रहे है। लाखों लोग राम जन्मभूमि के पुनरुत्थान के कार्य में शहीद हो गये, कईंयों के संकल्प आखरी सांस तक पूरे नहीं हो पाए। पर लगता है कि इस कार्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों ही होना था। यह काल का निर्धारण था। जो मोदी के हाथों सम्पन्न हुआ। एक भगीरथ सतयुग में गंगा धरती पर लाए थे। और प्रधानमंत्री मोदी कलियुग के भगीरथ है जिनके हाथों राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन हुआ। 492 साल की चीर प्रतिक्षा का अंत हुआ। राम मंदिर निर्माण की आधारशिला भले ही अयोध्या में रखी गई हो ,भूमिपूजन भले ही अयोध्या में किया गया हो, लेकिन भारत के जन मन में राम की स्थापना हुई है। जैसे गंगा कई युगों बाद आज भी पतित पावनी है। वैसे ही राम का यह धाम जनमन में रामत्व की अभिवृद्धि करने वाला होगा।

संदीप सृजन
उज्जैन (म.प्र.)

matruadmin

Next Post

बूँद - बूँद अनमोल

Fri Aug 7 , 2020
बूँद-बूँद अनमोल जल की कीमत मत तोल सोच समझकर नीर बहा कभी व्यर्थ न इसको बहा जल बिन न जीवन जल ही है सब तन मन धन रे मनुज तू जा सँभल अमृत से कीमती जल पृथ्वी की हर हलचल संभव करता है जल प्राकृतिक संसाधन सँवार बहती रहेगी नदिया […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।