शिव-शिव कह उठ हर सुबह, सुमिर शिवा सो रात। हर बिगड़ी को ले बना, कर न बात बेबात। समय-शिला पर दे बना, कोशिश के नव चित्र। समय-रेत से ले बना, नया घरौंदा मित्र। मिला आँख से आँख तू, समय सुनेगा बात। हर बिगड़ी को ले बना, कर न बात बेबात। […]
हैं भारत की शान बेटियाँ, गीता और पुराण बेटियाँ। सागर की लहरों-सी मंजुल- नम्र नमित मुस्कान बेटियाँ। गंगा की लहरों-सी कोमल, मानस की रचना-सी निर्मल। सदा सुमंगल बेला पावन- नित अधरों की गान बेटियाँ। कल्पलता-सी मंगल माया, रहती जिनके आँगन छाया। लक्ष्मी विद्या-सी वरदानी- सद्ज्ञानी शुचिमान बेटियाँ। सीता राधा गार्गी […]
