गैर की नजरों से गिरे तो कोई बात नहीं, अपनी नजरों से गिरकर कहां जाइएगा। हासिल न हुई शोहरतें तो कोई बात नहीं,                                                    स्वाभिमान गिरा […]

जीता तन का संग्राम मगर, मन की सरहद पर हार गया। कुरुक्षेत्र आ गया आँगन तक, लड़ना अपनी मजबूरी थी घेरे था भीषण चक्रव्यूह अपनों से अपनी दूरी थी, लड़ती थी जाने कहाँ-कहाँ यह  गुडाकेश-चेतना प्रबल, हम ही जाने क्यों भूल गए मोहन की गीता पूरी थी। सोते मूल्यों के […]

खुदा जब साथ है तेरे ऐ बंदे, तो फिर फिक्र की बात क्या है। हिम्मत का ताज रख सिर पे अपने, तेरे आगे किसी की भला औकात क्या है। होगा मुकम्मल तेरा भी हर एक सपना, जुनून के सामने तेरे ये अंधेरी रात क्या है। फतह-ए-मंजिल में मिलेंगे जख्म अभी […]

कुछ वीरान-सी हो गई ज़िन्दगी, साथी के चले जाने के बाद। अब तो दीवारें ही हो गई साथी, साथी के चले जाने के बाद। बार-बार याद आता है चेहरा साथी का, साथी के चले जाने के बाद… वो हसीन मुस्कुराता चेहरा साथी का, वो दिल को लुभाता चेहरा साथी का… […]

जब मेरे संग वो आया करता था, मौसम भी हसीन हो जाया करता था। ख़्वाबों में आ-आकर  इठलाता था वो, साँसों को मेरी महकाया करता था। ज़िक्र उसका जब भी आया करता था, रोम-रोम ये मुस्कुराया करता था। जीवन का आधार मेरा राज़दार वो, जुल्फों में मन को उलझाया करता […]

बड़ा याद आता है वो बचपन का ज़माना, माँ की गोद में सोना और दोस्तों संग पतंग उड़ाना, छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे से रुठ जाना, वो बट्टी बोल एक-दूसरे को गले लगा फिर एक हो जाना। वो भी क्या दिन थे जब हम मिट्टी में खेलते थे, पेड़ो से […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।