सर उठा कर चल नही सकता बीच सभा के बोल नही सकता घर परिवार हो या गांव समाज हर नजर में घृणा का पात्र हूँ ! क्योकि “बेटी” का बाप हूँ !! जिंदगी खुलकर जी नहीं सकता चैन की नींद कभी सो नही सकता हर एक दिन रात रहती है चिंता जैसे दुनिया में कोई श्राप हूँ ! क्योकि “बेटी” का बाप हूँ !! दुनिया के ताने कसीदे सहता, फिर भी मौन व्रत धारण करता, हरपल इज़्ज़त रहती है दाँव पर, इसलिए करता ईश का जाप हूँ ! क्योकि “बेटी” का बाप हूँ !! जीवन भर की पूँजी गंवाता फिर भी खुश नहीं कर पाता रह न जाए बेटी की खुशियो में कमी निश दिन करता ये आस हूँ क्योकि “बेटी” का बाप हूँ !! अपनी कन्या का दान करता हूँ फिर भी हाथजोड़ खड़ा रहता हुँ वरपक्ष की इच्छा पूरी करने के लिए जीवन भर बना रहता गूंगा आप हुँ क्योकि “बेटी” का बाप हूँ !! देख जमाने की हालत घबराता बेटी को संग ले जाते कतराता बढ़ता कहर जुर्म का दुनिया में दोषी पाता खुद को आप हूँ क्योकि “बेटी” का बाप हूँ !!        #संजय जैन परिचय : संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं पर रहने वाले बीना (मध्यप्रदेश) के […]

ये शब्द-शब्द  ढाल हैं, ये शब्द-शब्द चोट हैं। इन्ही में ज्ञान गंगा है, इन्ही में छुपा खोट है। बाजारों में राजा झूठ, सच को लगती चोट है। बेबस से खफा हैं शब्द, गुनाह की ये ओट हैं। गरीब है किसी के शब्द, किसी के शब्द नोट हैं। गरीब के हैं […]

ये दुराचार कब खत्म होगा ? कब तक बेटियाँ असुरक्षित रहेंगी मासूम बेटियाँ कब तक इन दरिन्दों का शिकार  होती रहेंगी? लगता है हर जगह हैवान घूम रहे  है। जो बालाओं का  अपहरण कर रहे  हैं दुष्कर्म कर रहे हैं नोच – नोचकर  खा रहे हैं। क्या बेटियाँ घर  से […]

मैने बाजार मे अक्सर झूठ के खरीददार देखे है, सच खरीदते बहुत कम कोई वफादार देखे है। धर्म के नाम पर अधर्म का अक्सर प्रचार होता है, धार्मिक स्थलों का नाम बेवजह बदनाम होता है। ईश्वर के नाम पर लूटते झूठे पूजारी लाखो हकदार देखे है, लेकिन सच बोलते बहुत […]

मेरी ग़ज़ल भी तुम्हारी रोटी  जैसी हो जाए जिसे खा के किसी पेट की आग मिट जाए हरेक नज़्म हो दर्ज़ी की  कैंची के माफिक गर लफ्ज़ बिगड़े तो ज़ुबान तक कट जाए हर हर्फ़ ने छिपा रखा हो आसमाँ का राज़ जो बरसे कभी तो ज़मीं का दिल फट […]

प्रेम ..? बादल बिजली सा ..? ना, नही है मेरा प्रेम ऐसा .। क्षणिक.. समय आधारित । मेरा प्रेम . चातक चकोर  सा ? न ,न, ..अपेक्षा है रात पर तरसता है रोता है .. न ,ऐसा नहीं है प्रेम मेरा .. मेरा प्रेम चंदन पानी .. ना,ये भी ना […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।