बचपन में जवान होते-बच्चे

pavan anam

हाथों में चाय के गिलाश , आँखों में दम तोड़ते सपनें,
चौराहो पर कचरा उठाती मासूमियत,
मेले-कुचैले कपड़ो में गरीबी दुबककर सोई हुई होती है।

बच्चे अक्सर बचपन में जवान होने लगते है।

स्कूल की दीवारों को निहारती नम आँखे,
उम्मीद के दहलीज को लांघता हुआ मन,
रोक देता है उसको,
अरमानों का गला घोंट
मासूम,
फिर निकल पड़ता है,
ईंट भट्टो की ओर,

अधीर चेहरा ,तलाशता है किसी आमिर की गाड़ी को,
कान पक चुके है,
घृणास्पद मशीनों के शोर से,

मन उड़ना चाहता है ,
प्रकर्ति के आगोश में सिमट
वो सोना चाहता है।

मगर आँख लग जाती है उसकी,
टूटी फूटी मशीनों के बिखरे डिब्बों में।

मार देता है हर हसरतो को,
बचपन में ही अक्सर बच्चे जवान हो जाते है।

              #पवन-अनाम

matruadmin

Next Post

श्री कृष्ण अब इन ...........

Mon Apr 30 , 2018
द्रोपती की ईज्जत बचाई आप ने अब बेटियों की पुकार सुन चले आईये श्री कृष्ण अब इन बेटियों की ईज्जत बचाने आईये जिस बेटी को धरती का सबसे पवित्र माना गया हर कार्य का पहले शुभारंभ जिसके हाथो से किया गया आज क्यो वह लुट रही क्रुरता भरे बाजार में […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।