साहित्यकार सुषमा दुबे को ‘राष्ट्रीय अभिव्यक्ति गौरव सम्मान’

IMG-20180109-WA0011
नागदा।
इंदौर शहर की लेखिका सुषमा दुबे को नागदा में भव्य कार्यक्रम में ‘राष्ट्रीय अभिव्यक्ति गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। ये सम्मान लेखन और अभिनय हेतु संयुक्त रूप से दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  थावरचंद गेहलोत थे।
कार्यक्रम आयोजक सुरेन्द्र मीना ने बताया कि इस अवसर पर साहित्य, पत्रकारिता,कला,अभिनय,लेखन,शोध, समाजसेवा और प्रशासनिक सेवा इत्यादि क्षेत्रों में दखल रखने वाली देश भर की २२ विभूतियों का सम्मान किया गया। ग्रेसिम खेल परिसर में इस भव्य आयोजन में भर ठंड में भी हजारों लोग मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री श्री गेहलोत की जीवन गाथा पर आधारित पुस्तक ‘उड़ान’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल,पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन, विधायक जितेंद्र गेहलोत,पूर्व विधायक  लालसिंग राणावत सहित नागदा और उज्जैन के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

matruadmin

Next Post

आशिकी 

Wed Jan 10 , 2018
प्यार का है बोलबाला हर गली में, आशिकी कब इस जमाने में छिपी है। नाचती है मौत चौराहे…नगर में, बीच हर बाजार दुर्घटना…घटी है। इश्क आशिक को लगा करता सभी कुछ, प्यार में पड़ के नजर किसकी हटी है। जब मुसीबत में समझ आए न रस्ता, मौत उसको तो लगे […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।