कुशीनगर एक्सप्रेस

rajnish dikshit

शादी के शुरुआती साल और अभी घूमने-घुमाने का दौर जारी था। वह जनवरी का सर्द महीना था, वह भी उत्तर भारत की सर्दी का मौसम। कार्यक्रम बना मुंबई घूमने का। कानपुर से मुंबई और वापसी के टिकट रेल में आरक्षित हो चुके थे। निर्धारित तारीख और समय पर हम लोग कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पहुंच गए थे। हमारे टिकट कुशीनगर एक्सप्रेस में आरक्षित थे। कुशीनगर एक्सप्रेस का कानपुर में समय रात के डेढ़ बजे के लगभग था। स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि, गाड़ी एक घंटे देरी से है। पूछताछ खिड़की से पता करके हम लोग निर्धारित प्लेटफार्म पर आ गए थे।

रात का समय और ठंड अपने चरम पर थी। हम लोग एक बैंच पर अपना सामान जमा कर गाड़ी का इंतजार करने लगे।
…अचानक मैं देखता हूँ कि हमारे सामने से एक गाड़ी का आखिरी डिब्बा गुजर रहा था और उस पर लिखा था ‘कुशीनगर एक्सप्रेस’। समझते देर न लगी कि शायद मेरी आँख लग गइ थी और वह गाड़ी जिसका हम इंतजार कर रहे थे, स्टेशन से छूट चुकी थी। मैंने बगल में देखा। सोफिया भी अपना चेहरा आंशिक रूप से शॉल में छिपाए हुए नींद में थी। एक पल के लिए मुझे ऐसे लगा-जैसे चाँद बादलों में से झाँक रहा हो। अगले पल मामले की गंभीरता को देखते हुए मैंने उसे तुरंत जगाया। दोनों ने सामान उठाया और गाड़ी पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। अब तक गाड़ी का आखिरी डिब्बा प्लेटफार्म के लगभग आखिरी छोर पर पहुंच चुका था। हम लोगों ने पूरी ताकत से गाड़ी पकड़ने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे।

….हम अब बड़ी निराशा से गाड़ी के पीछे जलने वाले लाल रंग के बल्ब की टिमटिमाहट को अंधेरे में धीरे-धीरे विलुप्त होते देख रहे थे। फिर धीरे से हम दोनों ने सामान उठाया और उसी बैंच पर आकर धम्म से बैठ गए। इतनी भयकर ठंड में भी हमें पसीने आ रहे थे। मुंबई घूमने का रोमांच ठंडा पड़ चुका था। घड़ी देखी, ढाई बजे थे। निश्चय किया कि, सुबह होने तक स्टेशन पर ही रुकेंगे और फिर चहल-पहल होने पर घर की ओर प्रस्थान करेंगे।

थोड़ी देर बाद पीछे वाले प्लेटफार्म पर एक मालगाड़ी आकर रुकी। खाकी कपड़ों में एक जनाब आए और अपने हाथ की  नोटबुक में मालगाड़ी के डिब्बों का कुछ ब्योरा लिखने लगे। मुझे पता नहीं क्या सूझा, मैं उन साहिबान के पास जाकर खड़ा हो गया। जब मुझे लगा कि उनका काम

#रजनीश दीक्षित

परिचय : रजनीश दीक्षित का जन्म 1975 में मई में कानपुर(उत्तर प्रदेश) में हुआ है l शिक्षा-एम.टेक.(मैके निकल इंजीनियरिंग) होकर पेशे से निजी कंपनी में महाप्रबंधक हैं l निवास गुजरात के वडोदरा(बड़ौदा) में है l आप लेखन कार्य निबंध,लघुकथा, कहानी,कविता, संस्मरण आदि विधाओं में करते हैं। आपको दयालबाग़ विश्वविद्यालय से निबंध लेखन में स्वर्ण पदक मिला है,जबकि आपकी रचनाएं विविध समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती हैं l

matruadmin

Next Post

दुर्गा सुमिरन

Wed Sep 20 , 2017
कर पूजा मेरी स्वीकार,हे माता शेरोवाली बड़ी दूर से आया हूँ,सँग लाल चुनरिया लाया हूँ, करने तेरा श्रृंगार लेकर फूलों का गलहार, तेरे द्वार पे आया हूँ, हे माता शेरोवाली कर पूजा मेरी स्वीकार,हे….l सर्वमंगला शक्ति भंडार तुम हो, सकल सृष्टि आधार तुम हो सदा दुष्टों का करती संहार, कर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।