पांच रचनाकारों को इस वर्ष का डाॅ. तिवारी स्मृति सम्मान

2 0
Read Time1 Minute, 55 Second

24 दिसंबर को होगा सम्मान समारोह

इंदौर। वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस. एन. तिवारी स्मृति सम्मान इस वर्ष पांच रचनाकारों को दिया जाएगा। रविवार 24 दिसंबर को इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागृह में दोपहर 2 बजे आयोजित समारोह में इन रचनाकारों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. पद्मा सिंह और प्रभु त्रिवेदी को विशिष्ट साहित्यिक योगदान सम्मान, डाॅ. गरिमा संजय दुबे को विधा आधारित सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं माधुरी व्यास का चयन कृति आधारित सम्मान और पत्रकार हर्षवर्धन प्रकाश का चयन प्रतिभावान युवा रचनाकार सम्मान के लिए किया गया है।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजय द्विवेदी (पूर्व महानिदेशक, भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली) होंगे। अध्यक्षता साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक डाॅ. विकास दवे करेंगे। विशेष अतिथि इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी रहेंगे। समारोह में विचार प्रवाह साहित्य मंच, इंदौर का सहयोग रहेगा।

आयोजन समिति की संरक्षक सुषमा दुबे और संयोजक मुकेश तिवारी ने बताया कि वर्ष 2018 से डाॅ.तिवारी स्मृति सम्मान प्रदान किया जा रहा है। सम्मान का यह छठा वर्ष है।

matruadmin

Next Post

अब विचारों की घरवापसी का समय है- प्रो.संजय द्विवेदी

Mon Dec 25 , 2023
पांच रचनाकारों को प्रदान किया गया डाॅ. एस. एन तिवारी स्मृति सम्मान इंदौर। लोकमंगल का वाहक बनकर उभरा है साहित्य। आज का समय विचारों की घर वापसी का समय है। विचारों की यह घर वापसी भारतीयता की ओर वापसी है। हम पश्चिम के नहीं अपने विचारों को अपनाकर आगे बढ़ […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।