राकेश शर्मा के साक्षात्कार संग्रह ‘अर्थ तलाशते शब्द’ का लोकार्पण शुक्रवार को

0 0
Read Time1 Minute, 20 Second

इंदौर। राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ‘वीणा’ के संपादक राकेश शर्मा के साक्षात्कारों के संग्रह ‘अर्थ तलाशते शब्द’ का लोकार्पण आगामी 26 मई, 2023 को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ख्यातनाम लेखक डॉ. शैलेन्द्र शर्मा (उज्जैन) करेंगें। डॉ. अनिल पाण्डेय (फगवाड़ा), डॉ. अर्पण जैन, श्रीमती अंतरा करवडे के व्याख्यान होंगे। संचालन मुकेश तिवारी करेंगे।
यह जानकारी श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के प्रचार मंत्री व वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम वाजपेयी ने दी।
उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों के 15 विद्वानों द्वारा हमारे समय के साहित्यिक परिदृश्य पर सवाल किए गए हैं। स्त्री विमर्श, लोक साहित्य और साहित्य संपादन से जुड़े अनेक प्रश्नों के उत्तर पुस्तक में संग्रहित है। यह आयोजन शहर के सभी गणमान्य जनों के लिए खुला है।

matruadmin

Next Post

साहित्य अकादेमी द्वारा नारी चेतना कार्यक्रम का आयोजन

Thu May 25 , 2023
तीन रचनाकारों उपासना, रुपाली ‘संझा’ और सविता पांडेय ने प्रस्तुत की अपनी रचनाएँ नई दिल्ली। साहित्य अकादेमी द्वारा गुरुवार को नारी चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत तीन रचनाकारों उपासना, रूपाली संझा’ और सविता पांडेय ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। सर्वप्रथम सविता पांडेय ने अपनी कविताएँ प्रस्तुत कीं। […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।