
भूल अगर हो जाए कभी
क्षमा तुरन्त मांग लीजिए
सामने अगर बड़े खड़े हो
झुककर वंदन कीजिए
सीखना हो जिससे तुमको
उनका पहले सम्मान कीजिए
छोड़ दे अहंकार की बाते
स्वयं विन्रम हो जाइए
हो जायेगे गैर भी अपने
उनको गले लगा लीजिए
परमात्मा की कृपा रहेगी
याद उनको बस कीजिए ।
#श्रीगोपाल नारसन

