
मूल धर्म है शान्ति
फिर क्यों होते अशांत
नकारात्मकता होती जहां
दुःख मिलता दिन रात
तनाव बढ़ता चैन घटता
जीवन बनता अभिशाप
इससे मुक्त होने का
सरल उपाय अपना लो
अच्छा सोचो,अच्छा बोलो
ओम शान्ति मन में बसा लो
अशांतता दूर होगी
अवगुण दूर हो जायेगे
पवित्र मन ,पवित्र तन
सर्वगुण सम्पन्न बन जाओगें।
#श्रीगोपाल नारसन

