
मानव जीवन की राहों मे
इंसानियत का मिलना
अच्छे समय की पहचान है
इंसानियत को आगे बढ़ाना
अच्छेपन की पहचान है
अच्छो का साथ निभाना
मानवीय सफलता की जान है
यह सब तभी होता है
जब परमात्मा को हम जान लेंगे
बदलते समय को पहचान लेंगे
यही अच्छे विचारो का प्रमाण है
सत्यता ही इसकी पहचान है
प्रेम की अभिव्यक्ति हो या
मन बुद्धि संस्कारो की समानता
अपनत्व का बोध कराती है
गैर को अपना बनाती है।
#श्री गोपाल नारसन

