
जब पाप धरा पर बढ़ जाते है
परमात्मा स्वयं धरा पर आते है
तमो प्रधानता के हर युग मे
पतित से पावन हमें बनाते है
कल्प कल्प का यही विधान है
विकार मुक्ति का यही प्रावधान है
युग परिवर्तन के प्रभु ध्योतक बनते
हमको तो वे सिर्फ निमित्त बनाते
स्वयं के परिवर्तन से शुरुआत करें
परमात्म गुणों को आत्मसात करें
यह जीवन सुखमय हो जाएगा
मन परमात्मा में रम जाएगा।
#श्रीगोपाल नारसन

