
प्रकर्ति और परमात्मा
इन्ही से है जीवात्मा
दोनो को याद रखना
दोनो का ध्यान रखना
जीवन आधार यही है
संसार का सार यही है
प्रकृतिमय होकर रहो
परमात्म याद करते रहो
जीवन सरल हो जाएगा
सुख भी भरपूर पाएगा
छोड़ो कंक्रीट का जंगल
प्रकृति करेगी सब मंगल
नीम के पेड़ लगाओ
जिंदगी निरोगी बनाओ
#श्रीगोपाल नारसन

