
बावन अक्षरों की प्यारी हिन्दी
स्वर -व्यंजन की दुलारी हिन्दी
जन्म की भाषा कहलाती हिन्दी
नवजात रुदन में आती हिन्दी
भारत को पहचान दिलाती हिन्दी
संस्कृति में नज़र आती हिन्दी
परमात्मा की भाषा भी हिन्दी
देवताओ की परिभाषा हिन्दी
ह्रदय की अनूठी भाषा हिन्दी
मौन की सच्ची परिभाषा हिन्दी
फेसबुक मे भी हिंदी ही हिन्दी
व्हाट्स एप मे हिंदी ही हिन्दी
टियूटर में भी छा गई हिन्दी
दुनियाभर को भा गई हिन्दी
आओ हिन्दी का सम्मान करें
हिंदी अपनाने की बात करें।
#श्रीगोपाल नारसन

