
हिन्दू धर्म मे श्राद्ध पक्ष
पितृ नमन की शुभ घड़ी
जीवितो का हो सम्मान
सेवा यही सबसे बड़ी
जीते जी की सेवा करे जो
भाग्य उदय अपना करे वो
दुआओ से झोली भर जाती
फिर परेशानी कभी न आती
खुशी खुशी वे दुनिया से जाते
पितृ लोक से आशीष भिजवाते
जिसने बड़ो को कष्ट दिया
उसका कभी न भला हुआ
बड़ो को जिसने मान दिया
श्राद्ध उसी का स्वीकार हुआ।
#श्रीगोपाल नारसन

