
विद्या जिसके पास है
वही तो सबसे खास है
विद्या से बड़ा धन नही
विद्या किसी से कम नही
तमस को विद्या हरती है
विद्या उजाला करती है
जीवन मे राह दिखाती
सरस्वती पास आ जाती
मुख में मिठास घुलती है
विद्या रिश्ते बुनती है
आओ विद्या ग्रहण करे
ज्ञान का श्रीगणेश करें।
#श्रीगोपाल नारसन

