
राजनीति नही राजयोग कीजिए
ईश्वरीय ज्ञान का प्रयोग कीजिए
नकारात्मकता को त्याग दीजिए
सकारात्मकता अपना लीजिए
व्यर्थ का चिंतन कष्ट पहुंचाता
हासिल उससे कुछ नही हो पाता
विकारों को जो गले लगाता
चैन-सुख उसका छिन जाता
देश समाज का भला जो सोचो
अहिंसा, शांति ,सदभाव की सोचो
प्रेम से जीने की एक राह बना लो
परमात्मा साथ है यही बस सोचो।
#श्रीगोपाल नारसन

