
अपराध की दुनिया है खराब
परिवार तक हो जाता बर्बाद
जीवन इससे नरक बन जाता
परिवार को सुख न मिल पाता
खून खराबे में जिंदगी बीतती
रात कभी न चैन से बीतती
धन दौलत वे जो भी कमाते
एक झटके में सारी गंवाते
हश्र सभी का एक ही जैसा
बेमौत मरने का पड़ता पासा
कानून हाथ मे कभी लेना नही
अन्याय किसी से करना नही।
#श्रीगोपाल नारसन

