
विकट बहुत ही समय है
धैर्य रखिए अपने पास
उचित दूरी बनाकर रखिए
जब मिलने आए कोई पास
गले मिलने का दौर गया
आ गया अब एक दौर नया
हाथ जोड़ नमस्कार करो
सम्मान सबका दिल से करो
अपनी सुरक्षा स्वयं ही करिए
मास्क चेहरे पर लगाकर रखिए
सावधानी बरती तो बच जाओगें
वर्ना आफ़त में फंस जाओगें।
#श्रीगोपाल नारसन

