शेरू का पुनर्जन्म ….!!

tarkesh ojha
tarkesh ojha


कुत्ते तब भी पाले जाते थे, लेकिन विदेशी नस्ल के नहीं। ज्यादातर कुत्ते
आवारा ही होते थे, जिन्हें अब स्ट्रीट डॉग कहा जाता है। गली – मोहल्लों
में इंसानों के बीच उनका गुजर – बसर हो जाता था। ऐसे कुत्तों के प्रति
किसी प्रकार का विशेष लगाव या नफरत की भावना भी तब बिल्कुल नहीं थी।
हां कभी – कभार नगरपालिका और रेलवे प्रशासन की अलग – अलग कुत्ते
पकड़ने वाली गाड़ियां जब मोहल्लों में आती तो वैसे ही खौफ फैल जाता ,
जैसे पुलिस की गाड़ी देख अपराधियों में दहशत होती है। समय के साथ ऐसी
गाड़ियों में भर कर आवारा कुत्तों को ले जाने का चलन बंद हो गया।
इसके बाद आवारा कुत्तों की अलग त्रासदी समाज में जगह – जगह नजर आने
लगी। बहरहाल बचपन के दिनों में मुझ पर कुत्ते पालने का धुन सवार हुआ।
पता चला पास में एक जगह कुछ पिल्ले चिल्ल पों मचाए रहते हैं। कुछ
दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और पिल्लों के बीच एक कुछ तेज सा नजर आने
वाला पिल्ला उठा लिया। कुछ दिनों में ही पिल्ला सब का प्रिय बन गया।
बच्चों ने नाम रखा शेरू। घर की पालतू गायों को दूध पीकर शेरू सचमुच
शेर जैसा तगड़ा हो गया। शेरू में कई खूबियां थी, लेकिन कुछ कमियां भी
थी। वो अचानक उग्र हो कर आते – जाते लोगों पर हमले कर देता। कईयों को
उसने काटा। लोग डर से गली के सामने से गुजरने से खौफ खाने लगे। इसके
बाद हमने उसे लोहे की मोटी जंजीर से बांधना शुरू किया। केवल रात
में ही उसे खोला जाता। मुझे अपने फैसले पर पछतावा होने लगा,
क्योंकि लोगों से हमारे रिश्ते बिगड़ने लगे। कुछ शुभचिंतकों ने उसे
कहीं दूर छोड़ आने या जहर देकर मार देने का सुझाव दिया। लेकिन तब तक
शेरू से लगाव इतना बढ़ चुका था कि इस बात का ख्याल भी कलेजा चीर कर रख
देता। अचानक आक्रामक हो जाने के सिवा शेरू में ऐसी कई खूबियां थी जो उसे
साधारण कुत्तों से अलग करता था। परिवार के सदस्य की तरह शोक की स्थिति
में उसकी आंखों से आंसू बहते मैने कई बार देखा था। खुशी – गम के माहौल
में वो आक्रामकता मानो भूल जाता। हालांकि आगंतुक डरे – सहमे रहते।
जीवन संध्या पर शेरू कमजोर और बीमार रहने लगा। हालांकि अपनों को देखते
ही उसकी आंखें चमक उठती। आखिरकार ठंड की एक उदास शाम शेरू किसी मुसाफिर
की तरह चलता बना… कुछ रह गया तो उसकी लोहे की वो जंजीर , जिससे उसे
बांध कर रखा जाता था। । उसके जाने का गम मुझे सालों सालता रहा। किशोर
उम्र में ही तय कर लिया कि अब कभी कोई जानवर नहीं पालूंगा। शेरू की
याद आते ही सोचता इस नश्वर संसार में मोह – माया जितना कम रहे अच्छा।
शेरू के जाने के बाद मन अपराध बोध से भी भर जाता। मैं शेरू के अचानक
आक्रामक हो उठने की वजह सोच कर परेशान हो उठता। मुझे लगता कि अंजाने
में मैं शायद शेरू कि किसी ऐसी जरूरत को नहीं भांप पाया। जिसका बुरा
असर उसकी शारीरिक – मानसिक सेहत पर पड़ा। कई सालों तक मैं कोई जानवर
नहीं पालने के अपने फैसले पर अडिग रहा। लेकिन हाल में बेटे की जिद के
आगे झूकना पड़ा। बेटे ने विदेशी नस्ल का कुत्ता पाला। नाम रखा ओरियो।
चंद दिनों का ही था जब घर लाया गया। अपनी सोच के लिहाज से मैं उससे
दूरी बनाए रखने का भरसक प्रयास करता रहा। लेकिन डरे – सहमे रह कर भी
वो मेरे इर्द – गिर्द मंडराने की कोशिश करता। मैने उसे कभी दुत्कारा तो
नहीं लेकिन कभी दुलार भी नहीं किया। लेकिन अपनी सहज वृत्ति से ओरियो
ने जल्द ही घर के सभी लोगों को अपना बना लिया। कुछ दिनों में ही आलम
यह कि उसे देखे बिना हमें चैन नहीं तो परिवार के किसी सदस्य की
अस्वाभाविक अनुपस्थिति उसे बेचैन कर देती। उसे देख कर मैं सोच में
पड़ जाता हूं कि आखिर कौन सिखाता है इन्हें पालकों से प्यार करना
और वफादारी वगैरह। अभी वो चंद महीने का ही है, लेकिन परिवार की
महिलाओं व बच्चों के मामले में उसकी भूमिका बिल्कुल किसी बॉडीगार्ड की
तरह है। घर में हर किसी के आगे – पीछे घूमते रह कर अपनी वफादारी
जतलाता रहता है। मासूम बच्चों की तरह उन पर भी जादू कर देना जो
इनसे दूर रहना चाहते हैं। ओरियो को देखता हूं तो लगता है शेरू का
पुनर्जन्म हुआ है।-
जय हिन्द, जय भारत

#तारकेश कुमार ओझा

लेखक पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रहते हैं और वरिष्ठ पत्रकार हैं | तारकेश कुमार ओझा का निवास  भगवानपुर(खड़गपुर,जिला पश्चिम मेदिनीपुर) में है |

matruadmin

Next Post

वाह वाह

Mon Jan 27 , 2020
कुछ ऐसा करो जो जमाना याद करें अच्छाई के लिए सब जिंदाबाद करे दिल दुखे न किसी का स्वपन में भी कभी ऐसे कर्म करो जो सब शाबाश करे व्यवहार ऐसा हो मुरीद हो जाये सब उदाहरण आपका दे दुआ बार बार करे मन की सुंदरता आ जाती है चेहरे […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।