समता और सहकार के अग्रदूत महाराजा अग्रसेन

29 सितंबर अग्रेसन जयंती विशेष

समता, समानता, सदभाव एवं विश्वबंधुत्व के आधार पर प्रजातांत्रिक व्यवस्था की नींव रखने वाले महाराजा अग्रसेन ऐसे आदर्श पुरुष है जिनकी शिक्षाएं, कार्यकलाप, उनके समय का सामाजिक परिवेश और जनहितैषी शासन व्यवस्था आज भी प्रासंगिक और जन-जन को प्रेरणा देने वाली है। वे मानते थे कि समाज सुखी और सम्पन्न होगा, तभी उनका राज्य भी सुदृढ़ और सुरक्षित रहेगा।
महाराजा अग्रसेन अग्रवाल समाज के युगपुरुष हैं। इनका जन्म महाभारत के बाद, द्वापर और कलयुग की संधिकाल में लगभग 5100 वर्ष पूर्व हुआ था। नागकन्या माधवी से विवाह हुआ। उन्होंने महालक्ष्मी को आराध्य देवी के रूप में प्रतिष्ठित करके एक सुसमृद्ध समाज की स्थापना का प्रयत्न किया। रक्तशुद्धि के आधार पर 18 गोत्रों का प्रचलन करके अग्रवाल जाति की स्थापना की और जनपद प्रणाली और अग्रोहा का विकास किया।
महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा में लगभग एक लाख समृद्ध वैभवशाली परिवार रहते थे। यहां से ही अग्रसेन ने समता और समानता का सिद्धांत प्रतिपादित किया। यदि कोई दीन और विपत्र व्यक्ति अग्रोहा में आकर बसता था तो उसको यहां के निवासी एक रुपये और एक ईंट का सहयोग देकर उसे अपने समकक्ष बना लेते थे। उनके राज्य में बिना वर्ग संघ या अन्य तरह के भेदभाव के सबको स्वतंत्रता, समानता, लोकतंत्र, भाई-चारा जैसे आदर्श, उपहार में मिले थे। जो भारतीय संस्कृति की परम्परा के मूल में है। इसीलिए उन्हें समाजवाद और समतावाद का प्रवर्तक कहा जाता है। महाराजा अग्रसेन ने तत्कालीन बिखरी हुई राष्ट्रीय और जातीय शक्तियों को समेटा-बटोरा, एकत्र किया और उनको चिरकाल के लिए सशक्त राष्ट्रीयता के सूत्रों में आबद्ध कर दिया। देश की एकता, शांति और समृद्धि के लिए महाराजा अग्रसेन ने जो आदर्श उपस्थित किये उनके लिये वे राष्ट्रीय पुरुष के रूप में चिर वंदनीय रहेंगे।
राष्ट्रीय सम्मान
मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता, श्रेष्ठतम उपलब्धियों व योगदान के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान स्थापित किया गया है। सम्मान के अंतर्गत पुरस्कार के रूप में 2.00 लाख की सम्मान निधि प्रशस्ति एवं सम्मान पटिका प्रदान की जाती है।

कमलकांत अग्रवाल
संपादक-स्नेह बाल पत्रिका
26बी-देशबन्धु भवन, एमपी नगर, भोपाल

matruadmin

Next Post

बिन फेरे हम तेरे

Thu Sep 26 , 2019
इश्क अधूरा ही सही इश्क में आजमाइश रहती है सात फेरों के बिना भी इश्क में गुंजाइश रहती है मुकम्मल हो हर कहानी यह मुमकिन तो नहीं पर हर कहानी कि कोई ख्वाहिश रहती है इश्क अधूरा ही सही मगर आजमाईश रहती है टूट कर चाहा उसे पर बिखरने ना […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।