नहीं सुने वो सब गुने

 

sandeep srajan

सुख से सम्बन्धित बातें तो बहुत सारी की जा सकती हैं लेकिन कुछ बातें अनुभव की करी जाए तो उसका आनंद अलग है । लोग कहते है कि आंखों देखी और कानों सुनी बात में ज़मीन और आसमान का अंतर आ जाता है, लेकिन आज जो बात है वो अनुभव की बात है । वो ज़मीन और आसमान के बीच की बात है, इसमें आंख और कान दोनों गवाह है पर मुंह कुछ कहने की स्थिती में नहीं है । विद्ववानों ने इस संसार के लिए सात सुख बताएं हैं । ये वे सात सुख है जो रहे तो मनुष्य के जीवन में जीने के लिए उत्साह बना रहता है। लेकिन सात को छोड़ दे तो आठवां सुख सब पर भारी हैं, जिसे लाख दुखों की एक दवा भी कह दो तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। इस सुख का आनंद व्यक्ति खुद ले सकता है और दूसरे को जी भरके चिढ़ा सकता है । वो सुख है बहरा होने का सुख ! जी हॉ बहरा होने का सुख !!

आप अभी अच्छे से सुन रहे है तो आपको बहरा होना सुख नहीं समस्या लगता है, एक बार जानबूझ कर बहरा हो जाएँ, फिर देखिए ,क्या मजा आता है । बरसात के दिनों में ठंडी हवा के साथ सर्दी के कारण कानों में बहरापन आना कईं लोगों के साथ होता है । जब आदमी बहरा हो जाता है तो सबसे पहली चिंता पत्नी को होती है, जो आपकी उपस्थिती में दिन रात नॉनस्टाप बोलती रहती है,और आप सुनते रहते है, आपके बहरे होने पर वो बोलने से पहले सौ बार सोचेंगी कि अब उसकी सुनेगा कौन? घर में शांति का वातावरण । पत्नी और बच्चों की फरमाइश बंद । कहेंगे ये सुनते तो है नहीं , इनसे सिर खपाने की बजाए खुद ही अपनी जरुरत की चीज ले आओ । आपका टेंशन खत्म ।

ऑफिस में पहुंचों और बॉस कुछ बोले और न सुनाई दे तो एक -दो बार वो खीज़ कर बोलेगा लेकिन जब पता चलेगा की आप बहरे हो गये है तो केवल जरुरी काम पर्ची पर लिख कर देगा, आवाज लगाकर नहीं बुलाएगा, सोचेगा इस बहरे को काम बताने के बजाए किसी दूसरे को काम दे दूँ ताकि दिमाग का दही नहीं हो।

बाज़ार में जाओ तो लोग पहले तो सामान्य स्वर में आपके प्रश्न का उत्तर देंगे जब आप हे..हे करेंगे तो जोर से बोलेगें आप ने कहॉ ठीक तो ठीक वरना चीखते हुए बोलेंगे और अड़ोस-पड़ोस के लोग उसे देखेंगे आपको नहीं और कहेंगे इतनी जोर से क्यों बोल रहे है ।फिर वो इशारे में आपको समझाने की कोशिश करेगा और समझा भी देगा ।

राजनीति करने वाले हमारे आदरणीय नेतागण तो बहरे हो कर ही राजनीति में प्रवेश करते है ।वे केवल बोलते हैँ, सुनने की क्षमता तो वे पुरी तरह खो चुके है । चुनाव के पहले और चुनाव के बाद कितने ही आरोप-प्रत्यारोप लगे वे सब कुछ अगल-बगल से निकाल देते है। जब पानी सिर से उपर निकलने लगता है तो कोई चमचा बंद कमरें में कुछ इशारों में नेताजी को समझाता है और नेताजी समझ जाते है । लेकिन वे बहरे ही रहना पसंद करते है। उनको पता है जो बात वे सुनेंगें उसका जवाब देना होगा। याने जो नहीं सुने वो सब गुने। अगर आप भी गुणवान बनना चाहते तो बहरे बन कर जीवन में आठवें सुख का आनंद लिजिए।

#संदीप सृजन

उज्जैन

 

matruadmin

Next Post

यूट्यूब चैनल पर स्कूल की गतिविधियों को देख राजस्थान से आया " क्राफ्ट कला '" सीखानें कृष्णा राव नयापुरा माकनी के सरकारी स्कूल

Fri Jul 5 , 2019
नागदा (धार ) | यूट्यूब चैनल पर शासकीय नवीन प्रावि नयापुरा माकनी की गतिविधियों से प्रभावित होकर सोजतरोड पाली (राजस्थान ) से इंडियन पेपर कटिंग आर्ट के कृष्णा राव ने शाला में आकर बच्चों को अनुपयोगी वस्तुओं से क्राफ्ट कला (हस्तकला ) के माध्यम से साज-सज्जा की वस्तुएं बनाना सीखाया […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।