मालवी की बांसुरी – सुल्तान मामा

FB_IMG_1559025990693

श्रद्धांजलि –

हिंदी और मालवी के सुप्रसिद्ध कवि , गीतकार सुल्तान मामा हिंदी काव्य मंचों पर अपनी सुरीली आवाज के लिए पहचाने जाते थे। कवि सम्मेलन मंचों पर यदि कोई उन्हें सामने ने नहीं सुन रहा हो तो कहता कि क्या खूबसुरत आवाज में कवयित्री गा रही है । मालवी लोक भाषा की बांसुरी थे मामा ।ग्रामीण अंचलों में उनकी सुरीली आवाज का जादू इस तरह छाया हुआ था कि उनके द्वारा गाए हुए गीतों को महिलाएं अपने घरों में होने वाले मांगलिक अवसर शादी ,विवाह, सगाई , मामेरा, होली, देवी- देवता आदि के विभिन्न रस्मों में गाने लगी थी । उनकी रचनाएं देखा जाए तो लोक रचनाएं थी जो महिलाएं सुल्तान मामा के गीत बड़े चाव से गाती थी उन्हें भी नहीं पता कि यह मौलिक रूप से सुल्तान मामा के लिखे हुए हैं ना कि पारंपरिक है ।
2 मार्च 1928 को उज्जैन के तराना में जन्में सुल्तान अहमद खान मालवी और मालवा की शान माने जाते थे । कांग्रेस की राजनीति और कविता के साथ आपने जीवन की यात्रा की और आखरी सांस तक दोनों को जी भर के जीया । आप तराना नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे । कवि सम्मेलनीय पारी की शुरुआत 1955 में मालवी के प्रसिद्ध कवि हरीश निगम के सानिध्य में शुरु की जो अंतिम पड़ाव तक रही । सुल्तान अहमद खान के सुल्तान मामा बनना भी रोचक है , कवि हरीश निगम की पत्नी ने उन्हें भाई बनाया था और जब वे निगम जी के घर जाते तो बच्चे कहते मामा आए । बच्चों के मामा जगत मामा बन गये और धीरे धीरे उनकी पहचान सुल्तान मामा के रुप में ही हो गई । वे गंगा जमनी संस्कृति के प्रतिक थे, स्वयं मुसलमान हो कर भी उन्होने हिंदू देवी देवताओं पर गीत लिखे और गाए । उनके लिखे गीत आज भी गाए जा रहे है।आकाशवाणी पर अनेक बार रचनापाठ कर चुके, देश भर के मंचों पर उनकी कविताएं चाव से सुनी जाती रही। इंदौर दूरदर्शन ने तराना आकर मामा पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई।
मामा सही अर्थों में जनकवि थे। सभी पर प्यार लुटाने वाले। हर कोई उन्हें अपने नजदीक महसूस करता था। अपने हर एक पहचान वाले के सुख दु:ख में मामा शामिल होते। उनका आकर्षण व्यक्तित्व सभी को लुभाता था। छह दशक से अधिक समय तक मंचों की शान रहे सुल्तान मामा 27 मई 2019 को दूनिया को महोब्बत के तराने दे कर अलविदा हो गये । मालवी की बांसुरी मामा को विनम्र श्रद्धांजलि…

-संदीप सृजन
संपादक – शाश्वत सृजन

matruadmin

Next Post

ज़रा सम्हाल के......

Tue May 28 , 2019
हम सबमें जज़्बात होते हैं……… हम सबके जज़्बात होते हैं…….. ………. होने भी चाहिए क्योंकि यदि जज़्बात न हों तो फिर मानव और मशीन में फर्क ही नहीं रह जायेगा इसलिए जज़्बातों का होना तो बनता है, स्वाभाविक भी है । हां पर हमें जज़्बातों में ज़्यादा बहना नहीं चाहिए […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।