माँ की ममता

nikhilesh yadav
माँ की ममता, माँ की क्षमता, जिसका दिखता नहीं किनारा
साहित्य मंडल ने मनाया काव्यमय मातृदिवस
कवियों ने माँ की महिमा का किया गुणगान
गोंदिया। मदर्स डे वर्ष में एक दिन मनाना विदेशी संस्कृति का परिचायक है। भारतीय संस्कृति मेंं माँ का सर्वोच्च स्थान है। माँ प्रत्येक श्वांस -श्वांस में बसती है इसलिए हमारी संस्कृति में प्रत्येक दिन मातृदिवस है। उपरोक्त उद्गार शहर के प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता श्री रमेश शर्मा ने भिन्न भाषी साहित्य मंडल गोंदिया द्वारा आयोजित काव्यमय मातृदिवस मेंं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर श्री दुर्गेश सोनवाने उपस्थित थे। कवि छगन पंचे के निवास गजानन कालोनी में १२ मई रविवार को संध्या आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष, अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र के पूजन व कवि शशि तिवारी के मधुर स्वर मेंं शारदा वंदना से हुआ।
काव्य पाठ का आगाज करते हुए युवा कवि निखिलेशसिंह यादव ने “माँ से जीवन में लय-ताल, इतना ध्यान जरा रखना। गर तुम माँ के सच्चे लाल, इतना ध्यान जरा रखना। माँ के आँसू कहते नहीं कुछ, सुख इसमें बह जाता है, तो भूल से भी न भीगे गाल, इतना ध्यान जरा रखना”, छगन पंचे ‘छगन’ ने “जिन्दगी, जिन्दगी भर यूँ ही हमें सताती रहे,
जिन्दगी मेंं जिन्दगी भर माँ की याद आती रहे”,
चैतन्य मातुरकर ने “एक भाकर मोडून चार भावाना वाटते, माय आम्ही लेकरांची अशी भावना जोडते”, डा.प्रभाकर लोंढे ने “जन्म दिला तू भार वाहला सर्वस्व आहे तुझा, काय माझं आई”, शशि तिवारी ने “माँ गंगा की निश्छल धारा, माँ जीवन की तारणहारा, माँ की ममता, माँ की क्षमता, जिसका दिखता नहीं किनारा”, रमेश शर्मा ने “ऋण माँ के अनगिनत हुए, चुका सका कब कौन? लौटाने के वक्त हम, क्यों रहते हैं मौन?”
जैसी काव्यपंक्तियों से आयोजन को सार्थकता प्रदान की। वहीं वरिष्ठ कवि प्रकाश मिश्रा ने “कोई सन्यासी मन मौन स्वीकृति दे जाए, मैं अनब्याही साधों का ब्याह रचा डालूं, दे आऊं निमंत्रण सूरज की प्रथम किरण को और साँसों का सुंदर नगर बसा डालूं” एवं दुर्गेश सोनवाने ने “पराए दर्द को सीने मेंं पालकर देखो,
पराए गम मेंं आँखों से आँसू निकालकर देखो, अगर है हिम्मत तो इतना कर दिखाओ तुम, इस लाश में एक जान डालकर देखो”, जैसी काव्य रचनाओं से कविगोष्ठी को गरिमामय बनाया।
अपने विशेष अंदाज में प्रसिद्ध कवियों द्वारा माँ पर रचित मुक्तकों व शेरों के साथ संचालन कवि चैतन्य मातुरकर ने किया। आभार छगन पंचे ने माना।
नाम : निखिलेशसिंह यादव
जन्मतिथि : 21.10.1977
पता : शास्त्री नगर, गोविंदपुर रोड,
गोंदिया-441601(महाराष्ट्र)
सम्पर्कसूत्र : मोबाइल 9049516103
सम्मान : साहित्य सृजन सम्मान
प्रकाशन : विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित

matruadmin

Next Post

बहुत ख़ास रहे

Sat May 25 , 2019
जो मेरे पास रहे बहुत  ख़ास रहे कभी तो ज़मीन या आकाश रहे बिखेरते रहे बू जो मधुमास रहे छोड़े न छूटती वो अहसास रहे छिपाके बुराइयाँ मेरा कपास रहे पिला दी ज़िंदगी क्या आभास रहे #सलिल सरोज परिचय : सलिल सरोज जन्म: 3 मार्च,1987,बेगूसराय जिले के नौलागढ़ गाँव में(बिहार)। शिक्षा: […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।