महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया 

FRAME_COLLAGE1555511029424
मुंबई |
दिनांक १७/०४/२०१८ को कल्याण – मुंबई  में  महावीर जयंती के उपलक्ष्य में श्री १००८ चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, कल्याण  में महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया / जिसमे समस्त दिगंबर जैन समाज में हिस्सा लिया / कार्यक्रम की शुरुबात सुबह ७.३० बजे मंदिर जी में पूजा अभिषेक और शांतिधारा के साथ  प्रारम्भ हुई / सबसे पहले श्री जी को पांडू शिला पर विराजमान किया गया जिसक श्रेय श्री  एस. के. जैन जी को मिला / शांतिधारा करने का सौभग्य श्री अंकित पी. के. जैन, कल्याण वालो को मिला / भगवान् के माता पिता और बुआ बनने का सौभग्य श्री कीर्ति और श्रीमती प्रीति शाह को और बुआ बनने का सौभाग श्रीमती अर्चना संजय जैन को प्राप्त हुआ /
उसके बाद सामूहिक शोभा यात्रा और पालकी जी  को  मंदिर जी से ब्राह्मी सभा हॉल तक निकली गई /
मुख्य अतिथि श्री डी. पी. एस. जिंदानी जी मुंबई  और विशेष अतिथि श्रीमती निधि जैन घाटकोपर वालो को आमंत्रित किया गया था, उनका स्वागत श्री अभय जैन और श्रीमती रेखा जैन ने श्रीफल देकर किया / हॉल  श्रीमती स्वेता जैन और श्रीमती दीपशिखा जैन के मार्ग दर्शन में पाठशाला के बच्चो और समाज की महिलाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया / मंच का संचालन श्री संजय जैन ने किये / जिन्होंने अपनी शैली में खूब समय बंधा, और जिससे सभी लोगो ने पसंद किया /  समाज के प्रतिभाशाली बच्चो को सम्मानित किया गया / उन्हें मेडल और प्रसस्ति पत्र दिया गया जो की हर वर्ष के तरह श्रीमती चन्द्रप्रभा माताश्री अर्चना संजय जैन के द्वारा  दिए गए / कल्याण जैन समाज द्वारा दोनों अतिथियों को एक एक स्मृति चिन्ह भेट किये गए , जो की श्री अभय जैन और श्रीमती निधि जैन टिटवाला के द्वारा अतिथियों को दिए गए / कार्यक्रम के अंत में जैन समाज के अध्यक्ष श्री अभय जैन जी ने सभी का आभार व्यक्त किया / इस तरह से आज का ये महान पर्व सम्पन हुआ / समस्त जैन समाज के लिए स्वरुचि भोजन की व्यवस्था की गई थी/

matruadmin

Next Post

कुछ तो कमी रहेगी है 

Thu Apr 18 , 2019
हर नामी में कुछ कमी तो रहेगी / आँखे थोड़ी सी शर्माती रहेंगी / जिंदगी को आप कितना भी सवारिये / बिना हमारे कोई न कोई कमी तो रहेगी // खाली हाथ आप आये थे संसार में हज़ूर / खाली हाथ आप जायेंगे संसार से जरूर / संसार में रहकर, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।