‘भारत बंद’ लेकिन दिमाग खुला रखें

sunil patel

बरसों से जिस दस्यू मानसिकता के चलते अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार हुए उनसे उपजी हताशा और निराशा को कम करने देश के संविधान ने उन्हें कुछ विशेष सहुलियतें दी। आजादी से पहले गुलामी के जिस दर्द को हर भारतीय सहता था, आजादी मिलने के बाद कहीं ना कहीं उस दर्द का भार उस वर्ग पर आगया जो सालों से उसे ढोये जा रहा था। लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदलती रही और सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर किए गए प्रयासों से आज आजादी के 7 दशक बाद वो वक़्त आ गया है जब देश के अछूत, पिछड़े, दरिद्र समझे जाने वाले वर्ग ने परिवर्तन की लहरों पर तैरना सीख ही लिया है । बेशक यहां तक आने में लंबी लड़ाइयां चाहे वो सामाजिक, आर्थिक हो या फिर स्वयं से लड़ी गई और उनमें बहुत हद तक विजय भी पा ली है लेकिन इस जीत में उन वर्गों का समर्पण, त्याग और बलिदान है जिसे आज सवर्ण या अन्य कहा जा रहा है। जो अपने समर्पण भाव के लिए एक तरफ तो प्रशंसा का पात्र है मगर ये भी नहीं भूले कि दलितों के प्रति भेदभाव का इनका रवैया भी सही नहीं ठहराया जा सकता।

महात्मा गांधी और ज्योतिबा फूले ने जिस सामाजिक सौहाद्र और सहयोग के समाज का सपना देखा था उस हम में से ही कई लोगों के द्वारा अपनाए गए उंच नीच के व्यवहार से ठेस पहुंची है मगर गांधी और फूले के आदर्श आज भी इसी समाज के कई लोगों के व्यवहार में है जो इस देश को उस मुकाम पर ले जाने की होड़ में है जिसका सपना उन महापुरुषों ने देखा था।

बात शायद थोड़ी लम्बी लगे लेकिन 2 अप्रैल को हुए दलित संगठनों के प्रदर्शन और 6 सितंबर को सवर्णों के भारत बंद ने ये साबित कर दिया कि हिंदुस्तान की वर्तमान पीढ़ी उन प्रतिमानों को अब व्यवहार में नहीं लाएगा और ना ही भेदभाव को स्वीकार करेगा चाहे सामाजिक स्तर पर हो या आर्थिक स्तर पर। भारतीय समाज में फैली असमान सम्मान की इस भावना का परिणाम तो एक दिन ये होना ही था। चुकी ये दोनों ही घटनाएं आंदोलन की श्रेणी में नहीं रखी जा सकती क्योंकि हिंसा और स्वयं के देश के संसाधनों को वैमनस्यता की भेंट चढ़ाकर अपने लिए आवाज उठाना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की परिभाषा के अस्तित्व पर सवाल उठाने जैसा है।

लोकतंत्र में सबके लिए स्थान है चाहे वो जिस भी जाति, धर्म, संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो बशर्तें वो अपने नागरिक अधिकारों की मांग के साथ साथ नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करता हो।
खैर अपने हक की आवाज बुलंद करना सबका अधिकार है जो सवर्ण समाज और संगठनों ने उठाई चाहे दलितों ने बशर्तें किसी और को नुकसान पहुंचाए।
2 अप्रैल और 6 सितंबर के भारत बंद का आधार एक ही है SC-ST एक्ट मगर फर्क उसके दो पहलुओं का है। चुकी जिस प्रारूप ये कानून है उसका लाभ दलितों को मिलता है तो कई बार इसका दुरुपयोग भी दलितों या अन्य लोगों द्वारा दलितों को मोहरा बनाकर उठाया गया है जिसके शिकार लोगों में कई वर्षों से गुस्सा व्याप्त था। जो अब खुलकर सामने आ रहा है लेकिन गुस्से के पीछे किसी वर्ग के हालात भी देख लिए जाने चाहिए ताकि उनको दिए जाने वाले अधिकारों के प्रति द्वेष रखने के बजाए संविधान  की मंशा और मुख्य धारा में लाने के प्रयास समाहित है। मगर इसका मतलब कतई नहीं की किसी को ऊपर उठाने के लिए दूसरे के कंधे पर इतना बोझ डाल दिया जाए कि उसे ढोना उसके बस से बाहर हो जाए।

कहने का सार है कि राजनीतिक विचारधारा या फिर किसी के व्यक्तिगत लाभ के चक्कर में हिंदुस्तान की साझा विरासत को यूं पैरों तले ना कुचलिए। सरकार को भी चाहिए कि किसी भी प्रकार का आरक्षण या अन्य लाभ जातिगत होने के बजाए जरूरत के आधार पर करे ताकि वंचितों को लाभ मिले ना कि अधिकारों का दुरुपयोग हो
सबके विचारों और उनके अधिकारों का सम्मान कीजिए।
महान दार्शनिक वाल्टेयर ने भी कहा है कि भले मै आपके विचारों से सहमत ना रहू फिर भी आपके विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा । जैसा सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता की वैधानिकता पर फैसला देते हुए सहमति से वयस्कों के बीच संबंध बनाने को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा और खास बात जो कहीं की देश में सबको समानता का अधिकार है उन्हें सम्मान से जीने का हक है, अगर उसमें समाज की सोच आड़े आती है तो ऐसी सोच को बदलना होगा।

#सुनील रमेशचंद्र पटेल
परिचय : सुनील रमेशचंद्र पटेल  इंदौर(मध्यप्रदेश ) में बंगाली कॉलोनी में रहते हैंl आपको  काव्य विधा से बहुत लगाव हैl उम्र 23 वर्ष है और वर्तमान में पत्रकारिता पढ़ रहे हैंl 

matruadmin

Next Post

भारतीय नागरिक

Sat Sep 8 , 2018
एक सच्चे भारतीय नागरिक का प्रतिनिधित्व करती कुछ पंक्तियाँ दीप मैं जलाता हूँ, ईद भी मनाता हूँ, भांगड़ा भी पाता हूँ, जिंगलबेल गाता हूँ। नदियों की कलकल के, हिरणों की हलचल के, बरखा और बादल के, गीत मैं सुनाता हूँ। सैनिकों के शौर्य की, किसानों के धैर्य की, शिक्षक के […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।