विपदा का सामना ही समाधान हैं

0 0
Read Time5 Minute, 25 Second
hemendra
दरअसल आपदा प्रबंधन के व्यापक मुद्दे जैसे कि निगरानी, मूल्यांकन, खोजबीन और बचाव, राहत, पुर्निर्माण और पुर्नवास आदि। इसमें बहु-क्षेत्रीय शासन व्यवस्था, वैज्ञानिक, नियोजक, स्वंय सेवी और समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। इन भूमिकाओं और गतिविधियों में आपदा पूर्व आपदा के दौरान तथा आपदा उपरांत के चरण शामिल होते हैं। चूंकि इनकी गतिविधियां एक दूसरे की पूरक और अनुरूप हैं। अत: इनके बीच गतिविधियों में व्यापक समन्वय होने की आवश्यकता हैं। आपदा प्रबंधन अपने आप में कुछ नहीं हैं, बल्कि यह तो अपदाओं के नियत्रंण का कौशलपूर्ण मार्ग, तरीका तथा पद्धति हैं। जब लोगों को आपदाओं के बारे में जागरूकता और शिक्षा प्रदान की जाती हैं तो आपदा प्रबंधन एक आसान कार्य बन जाता हैं।
लिहाजा, आपदा एक प्रतिकार के रूप में विकरालता धारण किये हुए हैं। वर्तमान परिदृष्य में संसार के चारो ओर कुछ ना कुछ अप्रिय आपदाएं घटित होन से जान-माल, सम्पदा और पर्यावरण को अपूर्णीय क्षति हो रही हैं। इस भीषण प्रतिकार स्वरूप समस्या, व्याधि का निरकाण करना होगा, क्योंकि यह समस्या तो घटते ही रहेगी। इसीलिए समस्या में ही समाधान खोजना होगा, हॉथ पर हॉथ पर रखकर बैठने की जरूरत नहीं हैं। यह भाव को बदलना होगा कि आपदा कुदरत का खेल है, हम क्या कर सकते है। हमारे हाथ में क्या हैं? जब समय आयेगा तब देखा जायेगा? परिवर्तन के लिए समय नहीं, संकल्प की आवश्यकता होती। सर्विदित है समय बता कर नहीं आता, समय पूर्व बुरे समय के निराकरण की राह खोज लेना चाहिए। यथा ‘अब क्या पॅंछताये जब चिडिया चुग गई खेत’ इस मनोवृति को बदलकर हॉथ खोलकर, हॉथ बढाकर विपदाएं से लडने की आवश्यकता है।
मसलन निराकरण संभावित आपदाओं का पता लगाने और उन्हें रोकने की नीति तैयार करने से प्रारंभ होता हैं। अग्नि-जन सहयोग से आग बुझा कर अधिक फैलने से रोकना, स्थानीय फायर बिग्रेड को सूचित करना। भूकंप-जब भूकंप आए तो घर से बाहर खुल स्थान में आना, भूकंपरोधी मकानों का निर्माण, भूकंप के बाद आग लगने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए बचाव हेतु आवष्यक सामग्री जुटाकर रखना, भूकंप के समय धैर्य, अफवाहों से सावधान रहना, उचित स्त्रोतों से प्राप्त जानकारी पर विष्वास रखकर सहायता करना, भूकंप की सटीक भविष्यवाणी करना संभव नहीं हैं, यह एक प्राकृतिक आपदा है, इसका धैर्य के साथ मुकाबला करना ही विकल्प हैं। बाढ रोकने नदी के किनारे व आस-पास सघन वृक्षारोपण किया जावे। बाढ आने की सूचना हेतु उचित प्रबंध बनाए जावें। बाढ ग्रस्त क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था, महामारियों से बचाव हेतु साफ-सफाई, भोज्य सामग्री व दवाओं की
वस्तुत: क्या होती हैं ये घटनाएॅ? क्यों होती हैं ये घटनाएॅ? क्या हम इन्हें घटित होने से रोक सकते हैं? कुछ ऐसे ही प्रश्न हमारे मस्तिष्क में विचरण करते हैें, हम कम-कम इन आपदाओं के प्रभाव को तो कम कर सकते हैं। मनुष्य ने पर्यावरण में इतना परिवर्तन कर दिया हैं कि अनेकानेक समस्याएॅ बढती गई हैं। चाहे कृषि हो, निर्माण कार्य हों या वन विनाश, नाभिकीय ऊर्जा, उत्खन्न और जल व वायु प्रदूषण सभी घटनाएॅ पर्यावरण को अवश्य प्रभावित करती हैं। बढती जनसंख्या का प्रभाव ऊर्जा क्षेत्र, पर्यावरणीय स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ सेवा, शिक्षा पर प्रतिकूल असर डाल रहा हैं। ऐसे में लगता है काश! मनुष्य में भी अन्य जीवों की तरह अनुकूल क्षमता होती तो हम भी अपने आपको वातावरण के अनुरूप करते न कि वातावरण को अपने लालच, स्वार्थ व इच्छा प्राप्ति के लिए बार-बार रूपान्तरित करते। सारतत्व: प्रकृति की यथास्थिती और राहत, पुर्नवास का पूर्व व्यवस्थित नियोजन आपदा को अप्रभावी करने का उचित माध्यम और समाधान हैं।
#हेमेन्द्र क्षीरसागर 

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेदना के गीत

Sun Sep 2 , 2018
लोग कहते वेदना के गीत क्यों गाता सरस, दिल में पलते सुख को अनुभव क्यों न कर पाता सरस! ००० मेरी दृष्टि में दबाना दर्द दिल में है ग़लत, दर्द गर कह दें तो सुख अंतर में लहराता सरस! ००० सुख हमारे आपको दुःख यार ना देने लगें, इसलिए कविता […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।