जीवन………

swami videhi dev
कहते हैं जीवन दुखों से भरा है
यहाँ हर कदम पर घाव गहरा है
हम अपनी स्वाभाविक गति नहीं कर पाते
यहाँ हर क्षण अनजान भय का “पहरा” है
कभी समझौते करते हैं, कभी बगावत
कम नहीं होती है ये उलझन,ये आफत
किसी उधेड़बुन में “जीवन” मर रहा होता है,
तो कैसे मिले इस जीवन में “राहत”
बड़ा सरल है राहत पाना,
तुम बस एक “लत” लगाना
हर परिणाम को “स्वीकार” करना,
हर स्वीकृति पर “जश्न” मनाना
जश्न भी ऐसा कि जो हिला दे,
तुम्हें तुम्हारे गहरे “मौन” से मिला दे
तुम न चाहते हुए भी आँखे “बंद” कर लो,
ऐसे वो बंद “रश्मि” स्व-कली खिला दे।
देखना, तुम कितने सहज, कितने सरल होते हो
एक आनंदित जीवन की प्रथम “पहल” होते हो
फिर जीवन बरबस आगोश में लेगा
तुम जीवन की “गोदी” में नन्हे कोंपल होते हो।
तब,
बालवत् जीवन की “पीठ” पर झूलना
मन करे तो चरणों में लोटना
इस लोट-पोट में तुम “कसे-भींचे”जाओगे,
हाँ हाँ उस दिन तुम स्वयं को “धन्य” पाओगे।
सच में जीवन उत्सव है, “उल्लास” है,
प्रभु प्रदत्त एक क्रीडांगन, “सुहास” है
तुम जीवन को एक रिश्ता समझो
और रिश्ता भी ऐसा जो सबसे “खास” हो
फिर देखो, तुम बदल जाओगे,
बदला नहीं फिर “बदलाव” चाहोगे
बलखाते, थिरथिराते “आज” की धुन पर,
संगीतमय, सुर में डूबे “कल” पाओगे।
हाँ हाँ उस दिन तुम स्वयं को “बदल” पाओगे।
जीवन उत्सव है, इसको प्रति पल मनाओ।
#स्वामी विदेह देव
परिचय: स्वामी विदेह देव का साहित्यिक उपनाम-संकल्प है। आपकी जन्मतिथि-२१ फरवरी १९८९ और जन्म स्थान-ग्राम-बजीना(जिला-अल्मोड़ा,उत्तराखंड)है। वर्तमान में आप पतंजलि योगपीठ हरिद्वार(उत्तराखंड)में निवासरत हैं। उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार शहर से संबंध रखने वाले आचार्य नवीन की शिक्षा-बीए सहित पीजीडीएमए तथा दर्शन में आचार्य (पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से)है। कार्यक्षेत्र में आप विभिन्न सेवा प्रकल्पों में सेवारत हैं और वर्तमान में योग प्रचारक विभाग का दायित्व निभाने के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। २०१२ से नौकरी छोड़कर पतंजलि योगपीठ के साथ मिलकर सामाजिक,सांस्कृतिक,आध्यात्मिक क्षेत्र में अहर्निश ही सेवा कर रहे हैं। अगर लेखन की बात की जाए तो कविता, संस्मरण,काव्य-रचना,लेख,कहानी,गीत और शास्त्रीय रचना का सृजन करते हैं। प्रकाशन में उपनिषद-सन्देश( उपनिषदों की काव्यमय रचना) पतंजलि योगपीठ द्वारा प्रकाशित है। आप ब्लॉग पर भी लेखन करते हैं। आपकी खासियत यह है कि,स्वतंत्र और अत्यंत आकस्मिक लेखन करते हैं। उपलब्धि यह है कि,पूज्य स्वामी रामदेव जी द्वारा चैनल के माध्यम से कई बार लेखन की प्रशंसा पा चुके हैं। आपकी दृष्टि में लेखन का उद्देश्य-मात्र विशुद्ध अभिव्यक्ति,सम्पूर्ण रिक्त,व्यक्त होने के भाव से भर जाना,चेतना का लेखन द्वारा ईक्षण करना तथा समय के साथ अपनी चेतना के स्तर पता करते जाना है।

matruadmin

Next Post

कहाँ गए सावन के झूले

Tue Jul 31 , 2018
कहाँ गए सावन के झूले , जो हर डाली पर पड़े हुए थे। कहाँ गईं सखियों की टोली, जो पीहर में घर-घर विचर रहीं थीं। कहाँ गए बच्चों के  वो ऊधम , जो मामा के संग मचा रहे थे । कहाँ गए वो गांव हमारे, जहां सावन में रस बरस […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।