अपने आप मे खुश रहे। दूसरो को भी खुशी दे। मूल मंत्र है जीवन का खुद जिये और को भी जीने दे।। न चादर बड़ी कीजिये, न ख्वाहिशें दफन कीजिये। चार दिन की ज़िन्दगी है । बस चैन से बसर कीजिये…।। न परेशान किसी को कीजिये । न हैरान किसी […]
जॉयफुल लर्निंग आनंद से फुल, गतिविधियां बच्चों के अनुकूल। खेल-खेल में सीख रहे अक्षर, शब्द,अंक,एबीसीडी नन्हें फूल॥ कहानी सिखाएं रहना मिलजुल, बच्चे देश की धरोहर,नींव मूल । आनंदमयी अधिगम से सीखने, खुशी-खुशी आ रहे बच्चे स्कूल॥ आओ नन्हें हाथों को थाम लें, हम तुम मिलकर जोड़ कर लें। गुणा-भाग की […]
. …… वरुण देव कृपा करे, जल भंडार भरें। जल से सब जीव बने, जल अंबार करें। दोहन मनुज ने किया, रहा जल बीत है। बिन अंबु कैसे निभे, जीव जग रीत है। जल ने आबाद किया,सत्य सुने कथनी। जीवन विधाता बंधु , रीति रही अपनी। पानी बर्बाद किये, भावि […]
जो आवाम को पसंद हो वो बात करोगे मुफलिस की, तवंगर की मुदारात करोगे ========================== अच्छे से अब तो हम भी जानते हैं नेता जी तुम वोट के लिए जो करामात करोगे ========================== रंग बदलने का हुनर इतना है तुम में गिरगिट को भी आसानी से तुम मात करोगे […]
मेरे घर में खुशींया छाई, और मन हर्षाया है,, मैनें लड्डू गोपाल जबसे तुमको चाहा है,, राधा सी प्रीत भी होती है, मीरा सी लगन भी लग जाए,, हार भी जीत सी होती है, धरती से गगन जब मिल जाए,, मन पावन हो जाता है, कान्हा से लगन जब लग […]
कैसे भूलू में, बचपन अपना । दिल दरिया और ,समुंदर जैसा। याद जब भी आये वो पुरानी / दिल खिल जाता है बस मेरा / और अतीत में खो जाता हूँ / कैसे भूलू में, बचपन अपना// क्या कहूं उस, स्वर्ण काल को। जहां सब अपने, बनकर रहते थे। दुख […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।