ढूंढ लाता हूँ शब्द, पिरोता हूँ लड़ी में मोती जैसे। पूछते हैं वो, कहां से ले आए इतने सहेजकर कैसे बताऊं.. उनको ढूंढना पड़ता है। सीपियों को गहरे समंदर से, आजकल अच्छी सीपियाँ बमुश्किल मिलती हैं। वरना मोतियों की, अच्छी किस्म की कमी नहीं होती।           […]

तेरे शहर से चुपचाप कहाँ जाऊंगा, बारिशें होंगी तूफान भी आएंगे पेड़,पौधों को सही, याद बहुत आऊंगा। मैं अकेला चला, भीड़ में भीड़ में किसे पाऊंगा, नया जहां,नई जगह नई भोर में बनाऊंगा। तेरे शहर को, तेरे भरोसे छोड़ मैं चला जाऊंगा, लौटकर जल्दी इत्मिनान रख वापस यंही आऊंगा। गीत […]

 चलता रहा, बड़ा हो गया अपने पैरों पर, खड़ा हो गया। शहर दर शहर, घूमता रहा अनुभवों को लिए, चढ़ता रहा। दुनिया भर में, बढ़ता गया शिखर कई, चढ़ता गया। सफलताएं, चरण चूमती रहीं नाम से, आकाश पट गया। कहीं भरोसा, नहीं होता कुछ कमी-सी, लगती है। आँख के कोरों […]

  जिन्दा हैं तेरी बूंदों का अक्स पीते-पीते, वरना जान तो कब की जा चुकी।   निगाह तेरी, करम तेरे शब्द तेरे धरम तेरे किसी चीज की कमी कहां।   नमी तेरी, चितवन की नमी तेरे, सुर्खरू होंठों की.. नमी तेरे गुलाबी गालों की काली जुल्फों कजरारे काले नैना की। […]

1

माँ का दिल न जाने किस फौलाद का बना होता है, औलाद की हर तपन सहता है। माँ का दिल न जाने किस मिट्टी का बना होता है, रोज आँसूओं की असीम बारिश सहता है फिर भी नहीं गलता है। माँ का दिल घर की विपत्ति में चट्टान-सा अड़ा होता […]

अभी-अभी कलम पकड़ूँ कोई कलाम पढूं या कलमा इबादत करूँ आदम की खुदा की बुत परस्ती करूँ गर्मी को सहलाऊँ या की शब्दों से पत्थर पिघलाऊँ। नंगे पांव चलूँ मीलों तक पानी भरने या मेघों पर आस लगाऊं अपने पाँवों के छाले देंखू या परिजन का दर्द थोड़ा-सा सहलाऊँ। अख़बारों […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।