चलो सरकारी स्कूल

0 0
Read Time1 Minute, 15 Second
gopal
चलो पापा  चलो स्कूल,
चलो मम्मी चलो स्कूल।
आ गया अप्रैल महीना,
खुल गए सरकारी स्कूल।।
हमारी मंजिल है स्कूल,
जहाँ खिलते  नन्हें फूल।
दखिला  कराने  हमारा,
चलो   सरकारी  स्कूल।।
मिलती आनंदमय शिक्षा,
मिलता भोजन और दूध।
मिलती गणवेश, छात्रवृत्ति,
पाठय  पुस्तक नि:शुल्क।।
सीबीएसई पैटर्न से हो रही,
सरकारी स्कूलों में पढाई।
गतिविधि आधारित,खेल
खेल में शिक्षा हमको भाई।।
चलो  पापा  चलो  स्कूल,
चलो  मम्मी  चलो स्कूल।
चलो जल्दी  करो  न देर,
हम जाएंगे सरकारी स्कूल।।
ये गांव – शहर है  हमारा,
सरकारी स्कूल है हमारा।
हम सबकी ये जिम्मेदारी
बच्चों को इनमें ही पढाना।।
चलो  पापा  चलो  स्कूल,
चलो मम्मी  चलो  स्कूल।
करा दो हमारा  दाखिला,
खुल गए सरकारी स्कूल।। 

           #गोपाल कौशल

परिचय : गोपाल कौशल नागदा जिला धार (मध्यप्रदेश) में रहते हैं और रोज एक नई कविता लिखने की आदत बना रखी है।

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्म

Fri May 18 , 2018
लाख छिपाओ छिप नही सकता कर्म करता है जो भी मानव मानव केवल मानव से छिपाता ईश्वर से कुछ नही छिपता मानव पाप किये है गर पर्दे मे भी दण्ड उसका भी मिलता मानव कर्मेन्द्रियों से न भी किया हो मन मे पाप गर आया है मानव सच्चा फिर रह […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।