हिन्दी दिवस पर लघुकथा मन्थन 2024 हुआ आयोजित

0 0
Read Time6 Minute, 27 Second

दुनियाभर में है लघुकथाओं का बाज़ार- डॉ. पुरुषोत्तम दुबे

लघुकथा जीवन मूल्यों को बचाती- डॉ. पद्मा सिंह

लघुकथा पर गंभीर विमर्श के साथ प्रदेशभर से आए लघुकथाकारों ने किया लघुकथा पाठ

इन्दौर। हिन्दी भाषा और उसकी विधाओं के प्रचार के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान व श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में हिन्दी महोत्सव 2024 के अन्तर्गत शनिवार को समिति सभागार में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित लघकथा-मन्थन चार सत्रों में सम्पन्न हुआ, जिसमें विमर्श, सम्मान, लघुकथा पाठ एवं लोकार्पण सम्पन्न हुआ।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि वीणा के संपादक राकेश शर्मा ने कहा कि ‘बदले हुए परिदृश्य में हिन्दी के वैश्विक बल का आधार तकनीक, साहित्य और बाज़ार है। आज विश्व में भाषा के माध्यम से संवाद और बदलाव आ रहा है। और हिन्दी अब शहरों और देशों को जोड़ रही है।
दुनिया को शीर्षासन हिन्दी के बल पर कर रही है।’
सत्र में विशेष अतिथि हरेराम वाजपेयी व अध्यक्षता अरविंद जवलेकर ने की।

लघुकथा के प्रथम सत्र में स्वागत नितेश गुप्ता व मणिमाला शर्मा ने किया। स्वागत उद्बोधन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने व संचालन सुषमा व्यास ‘राजनिधि’ ने किया। मंथन के प्रथम सत्र में ‘लघुकथा के मानक और गुणवत्ता’ विषय पर मुख्य अतिथि भोपाल से कान्ता रॉय ने बताया कि ‘जो बात कहानी में नहीं कह सकते, वह बात लघुकथा में कही जा सकती है। किसी घटना को अंतर्दृष्टि से देखने की विधा लघुकथा है।’
सत्र के विशिष्ट अतिथि भोपाल के वरिष्ठ लघुकथाकार घनश्याम मैथिल ने कहा कि ‘विधा की शैली, कथन और मानक बने हुए हैं, उन पर मंथन होकर एकरूपता आनी चाहिए। कथानक अलग हो सकता है, पर नियम सबके एक होते हैं।’
सत्र की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. पद्मा सिंह ने विमर्श में बताया कि ‘विधाओं के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। लेखकों में समर्पण भाव महत्त्वपूर्ण है।’

दूसरे सत्र में अतिथि स्वागत रमेश चंद्र शर्मा व राजेन्द्र गुप्ता ने किया।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लघुकथाकार सीमा व्यास ने कहा कि ‘लघुकथा मानस पर बड़ी फ़िल्म की तरह अंकित होती है, इसीलिए नए दौर के विज्ञापनों में लघुकथा मुख्य आधार है।’
सत्र के मुख्य अतिथि भोपाल से वरिष्ठ लघुकथाकार गोकुल सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘दुनिया एक बड़ा बाज़ार है, ऐसे दौर में विज्ञापन का महत्त्व है। और फ़िल्में सोचने का तरीका बदलती हैं। आजकल लघुकथा इनका हिस्सा है।’
सत्र की अध्यक्षता कर रहे डॉ. पुरुषोत्तम दुबे ने कहा कि ‘व्यवसायोन्मुखी होने के साथ-साथ लघुकथाएँ नए कलेवर को प्रस्तुत करती हैं। लघुकथाकारों का दायित्व समाज के अनुसार कथाएँ और विज्ञापन तैयार करें।’
तृतीय सत्र में भोपाल के साहित्यकार मुज़फ़्फ़र इक़बाल सिद्दकी की अध्यक्षता व इन्दौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी का विशिष्ट आतिथ्य रहा। सत्र संचालन अखिलेश राव ने किया।

हिन्दी दिवस पर समिति द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही, संस्मय प्रकाशन द्वारा प्रकाशित ‘मन्थन’ लघुकथा-संकलन का विमोचन भी किया गया।
आयोजन में 365 न्यूज़, पंचौली रेस्टोरेंट, मातृभाषा डॉट कॉम का सहयोग रहा। कार्यक्रम में सूर्यकान्त नागर, डॉ. नीना जोशी, ईश्वरी रावल, अश्विनी दुबे, जय सिंह रघुवंशी, दीपक शिरालकर, प्रताप सिंह सोढ़ी, डॉ. योगेन्द्रनाथ शुक्ल, अजय जैन विकल्प, विजय सिंह, आरती दुबे, निरुपमा नागर, देवेंद्र सिंह सिसौदिया, भुवनेश दशोत्तर, संजय पंजवानी, मुकेश तिवारी, राजेश शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र दुबे, यश बनसोड व उमेश पारेख, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

इन्होंने किया लघुकथा पाठ-
संजय आरज़ू, भोपाल, सरला मेहता, इन्दौर, मेधा मैथिल, भोपाल, अनुपमा समाधिया, इन्दौर, डाॅ. शबनम सुल्ताना, भोपाल, सुधाकर मिश्रा, महू, डॉ. मौसमी परिहार, भोपाल, सुनीता प्रकाश, भोपाल, डॉ. सुधा चौहान, इन्दौर, ए. के. धमेनियां, भोपाल, डॉ. वर्षा ढोबले, भोपाल, सपना सी.पी. साहू, इन्दौर, मृदुल त्यागी, भोपाल, रेखा सक्सेना, भोपाल, सरिता बघेला ‘अनामिका’, भोपाल, विनीता तिवारी, इन्दौर, शेफालिका श्रीवास्तव, भोपाल, कीर्ति मेहता, इन्दौर, श्रीमती कुमुद दुबे,इंदौर व सोनाली खरे, बेटमा ने लघुकथा पाठ किया।

matruadmin

Next Post

मातृभाषा तेलंगाना इकाई ने साहित्यकारों को दिया भाषा सारथी सम्मान

Wed Sep 18 , 2024
निज़ामाबाद। गोदावरी नदी के तट पर भगवान व्यास महर्षी की समाधी स्थल बिनोला में मातृभाषा उन्नयन संस्थान तेलंगाना इकाई ने हिन्दी महोत्सव 2024 के अंतर्गत सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें तेलंगाना के हिन्दी सेवी पूनम रिदलान एवं‌ सतीश‌ व्यास को “भाषा सारथी सम्मान” से सम्मानित किया गया। जिसमें शाल, प्रमाण […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।