
भोपाल। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग की पुरस्कार योजना वर्ष 2018, 2019, 2020 एवं 2021 के अखिल भारतीय और प्रादेशिक पुरस्कारों का अलंकरण समारोह 25 जुलाई, 2023 को रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में सायं 4 बजे रचनाकारों को अलंकृत किया जाएगा।
साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने बताया कि ‘बहुप्रतीक्षित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेशभर के 140 से अधिक साहित्यकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी को हार्दिक बधाई। शासन के माध्यम से रचनाधर्मिता का सम्मान गौरव का विषय है।’
ज्ञात हो कि लेखकों, पत्रकारों और साहित्यकारों को सम्मानित करने में मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल अव्वल है। अकादमी अपनी विभिन्न पुरस्कार योजनाओं के अंतर्गत अलग-अलग विधाओं में प्रकाशित श्रेष्ठ कृतियों के लिए 1,00,000 रुपए का अखिल भारतीय पुरस्कार और 51,000 रुपए के प्रादेशिक पुरस्कार देती है
सम्मान समारोह में सैकड़ोंजन शामिल होंगे।
