हिन्दी महोत्सव 2022 के शुभारम्भ में हिन्दी पूजन

1 0
Read Time1 Minute, 58 Second

रंगमंच के विद्यार्थियों ने किया हिन्दी का पूजन

इंदौर। सितम्बर माह को हिन्दी माह के रूप में मनाया जाता है और इस महीने को हिन्दी भाषा के प्रचार के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी महोत्सव 2022 का शुभारंभ शहर के मध्य स्वदेश भवन स्थित अनवरत थिएटर पर माँ हिन्दी का पूजन कर किया गया। इस अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, अनवरत थिएटर के निदेशक नीतेश उपाध्याय मौजूद रहे।
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा अनवरत के निदेशक नीतेश उपाध्याय को भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया।


रंगमंच भी हिन्दी के प्रचार का सफल माध्यम है। इसीलिए रंगमंच के विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी पूजन किया गया।
संस्थान द्वारा सितम्बर माह में प्रत्येक दिन देश के अलग-अलग स्थानों पर हिन्दी भाषा प्रचार संबंधित आयोजन कर हिन्दी भाषा के प्रति जनजागृति किया जाएगा। ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन दोनों ही तरीकों से विभिन्न आयोजन, प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इस महोत्सव में देश के प्रत्येक राज्यों को संस्थान द्वारा जोड़ा जा रहा है।

matruadmin

Next Post

राजधानी दिल्ली में हिन्दी महोत्सव 2022 के शुभारम्भ में हिन्दी पूजन

Thu Sep 1 , 2022
हिन्दी प्रचार में नाट्यमंच और चलचित्र का योगदान महत्त्वपूर्ण- अर्श परमिंदर शाह दिल्ली। हिन्दी भाषा के प्रचार के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान की दिल्ली इकाई द्वारा हिन्दी महोत्सव 2022 का शुभारंभ वजीरपुर कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में माँ हिन्दी का पूजन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वेब […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।